एक्सप्लोरर

Tesla कार भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर, कंपनी और केंद्र सरकार के बीच नहीं बैठ रहा तालमेल

Tesla Car Testing In India: टेस्ला पूरी तरह से इंपोर्ट किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों पर कर कटौती के लिए भारत सरकार के साथ बातचीत कर रही है. हालांकि, दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा है.

Tesla Y Model Car Testing In India: ग्लोबल लेवल पर भारतीय कार बाजार बहुत अच्छा माना जाता है. ऐसे में टेस्ला भी भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में कदम रखने के लिए तैयार है. टेस्ला भारत में अपना ऑपरेशन अपने दो सबसे किफायती मॉडल 3 और मॉडल वाई के साथ शुरू कर सकती है. भारत में टेस्ला मॉडल वाई को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस बार इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी को काफी करीब से स्पॉट किया गया है. इसके पहले भी इसको कई बार स्पॉट किया जा चुका है. भारत में स्पॉट की गई टेस्ला वाई कार की फोटो टेस्ला क्लब इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की गई थी, जिस पर महाराष्ट्र का नंबर पड़ा हुआ है.

क्या है खास?
ग्लोबल लेवल पर टेस्ला मॉडल वाई को दो ऑप्शन लॉन्ग रेंज एडब्ल्यूडी और परफॉर्मेंस में पेश किया गया है. दोनों मॉडल डुअल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आते हैं, हर एक एक्सल के लिए एक, इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) फंक्शन की पेशकश करता है. इसमें आगे की ओर स्वेप्टबैक हेडलैंप, बिना ग्रिल और एक सेंटर एयरडैम डिजाइन मिलता है. इसमें फ्रंट सेक्शन और एलईडी टेललाइट्स भी मिलते हैं. पीछे की तरफ इसमें शार्प-लुकिंग बूट लिड और क्लैडेड रियर बंपर मिलता है.

क्या होगी कीमत?
अगर इसकी कीमत की बात करें तो इस कार की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये है. हालांकि, टेस्ला पूरी तरह से इंपोर्ट किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों पर कर कटौती के लिए भारत सरकार के साथ बातचीत कर रही है लेकिन दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा है. भारत सरकार कर कटौती को तैयार नहीं है. सरकार चाहती है कि टेस्ला भारत में ही अपनी कारें बनाए.

रफ्तार और रेंज
इसके पिकअप की बात करें तो यह कार 4.8 सेकंड से भी कम समय में 0-97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. यह बहुत ही ज्यादा पावरफुल है. इसके रेंज की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 480 किमी है. इसमें लॉन्ग रेंज ऑप्शन भी दिया गया है, जिसको लेकर कंपनी 525 किमी. रेंज का दावा करती है.

यह भी पढ़ें- Electric Car: 8 सीट वाली ये इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर चलेगी 1000 किलोमीटर, जानिए कितनी है कीमत
यह भी पढ़ें- Citroen C3 vs Tata Punch: माइक्रो एसयूवी की जंग, जानिए किसमें क्या हैं फीचर और कौनसी है बड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget