एक्सप्लोरर

Electric Car: और जानदार होने वाली है ये भारतीय इलेक्ट्रिक कार, खरीदने पर हो जाएगी 'चांदी ही चांदी'

New Tata Nexon EV: टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन को अपग्रेड करने जा रही है. कंपनी अपनी नेक्सन ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है. इसमें बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है.

Tata Nexon EV With Upgrade Battery Pack: इस बात से किसी को इनकार नहीं है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट पर दबदबा रहेगा. लोग अभी से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को काफी पसंद कर रहे हैं. क्योंकि, इनकी रनिंग कॉस्ट कम होती है और इनसे वायु प्रदूषण भी कम होता है. ऐसे में तमाम इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियों के सामने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपग्रेड करने की चुनौती है. 

जिस कंपनी का इलेक्ट्रिक व्हीकल लोगों को कम दाम में ज्यादा फीचर्स देगा, बड़ी संख्या में लोग उसकी ओर आकर्षित होंगे. इलेक्ट्रिक वाहनों की ड्राइविंग रेंज को लेकर लोग बहुत कंसर्न रहते हैं. इसीलिए अब टाटा मोटर्स भी अपनी इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन को अपग्रेड करने जा रही है. कंपनी अपनी नेक्सन ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है. इसमें बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- Top Affordable MPV Cars: कम बजट में बड़े परिवारों के लिए बेस्ट कारें, एक साथ सफर कर सकते हैं 7 लोग

नई टाटा नेक्सन ईवी में बड़ा बैटरी पैक होगा
मौजूदा टाटा नेक्सन में 30 kwh का बैटरी पैक है जबकि फेसलिफ्ट नेक्सन ईवी में 40 kwh का बैटरी पैक होने की उम्मीद है. हालांकि, इसके कारण कार की कीमत में 3-4 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. बता दें कि टाटा नेक्सन के मौजूदा मॉडल की शुरुआती (एक्स शोरूम) कीमत 14.24 लाख रुपये है, जो टॉप एंड मॉडल के लिए 16.85 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें- Goodbye 2021 : ये हैं 2021 में लॉन्च हुईं 10 लाख रुपये तक की रेंज वाली शानदार कार, फीचर्स और परफॉर्मेंस में दमदार

नई फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन ईवी की ड्राइविंग रेंज ज्यादा होगी. अभी वाली टाटा नेक्सन ईवी करीब 300Km की ड्राइविंग रेंज देती है लेकिन 40kwh बैटरी पैक वाली फेसलिफ्ट नेक्सन करीब 400Km की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. सिंगल चार्ज पर इतनी ज्यादा ड्राइविंग रेंज ग्राहकों के लिए बहुत फायदे का सौदा हो सकता है. फेसलिफ्ट वर्जन में Nexon EV की टक्कर MG Motor की ZS EV और Hyundai की Kona से होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget