एक्सप्लोरर

Skoda ने तोड़े अपनी ही बिक्री के रिकॉर्ड, जानें किन खूबियों के कारण लोगों को आ रही पसंद

स्कोडा इंडिया की सालाना बिक्री में 10.4 % की बढ़ोत्तरी हुई है. अगस्त में कुल 4,222 कारें बिकीं.

Skoda India: भारतीय कार बाजार में बेशक मारुति और हुंडई जैसी कारों का दबदबा है लेकिन अब कारों के शौक़ीन अलग-अलग कंपनी की कारों को भी मौका दे रहे हैं. इस बात का पता स्कोडा की सेल्स रिपोर्ट से भी पता चलता है. स्कोडा की कुशाक, स्‍लाविया, ऑक्‍टाविया और सुपर्ब भारतीय कार बाजार में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुईं.

स्कोडा की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार स्कोडा इंडिया ने कारों की सालाना सेल में 10% की वृद्धि हासिल की है, लेकिन मंथली आंकड़े में थोड़ी कमी आयी है. दरअसल स्कोडा इंडिया ने अगस्त 2022 के मुकाबले जुलाई 2022 में ज्यादा कारें बिकी थीं वहीँ दूसरी ओर दिवाली को देखते हुए हाल ही में स्कोडा कंपनी ने भारतीय बाजार में स्लाविया सेडान लॉन्च कर चुकी है जिससे कंपनी की सेल बढ़ने के पूरे असर हैं.

Skoda India Car Sales Report August 2022

स्कोडा इंडिया की अगस्त 2022 की रिपोर्ट बताती है कि स्कोडा भारतीय बज़ार में बेहतर कर रही है, लेकिन एक तरफ जहा स्कोडा इंडिया की सालाना बिक्री बढ़ी है वहीँ दूसरी तरफ मंथली बिक्री में कुछ कमी भी देखने को मिली है. दरअसल अगस्त 2021 में स्कोडा ने 3829 कार बेचीं थी और अगस्त 2022 में 10,4% बढ़ोत्तरी के साथ 4222 कारों की बिक्री हुई, लेकिन अगर जुलाई 2022 की सेल देखें तो अगस्त 2022 से 5% की गिरावट हुई, यानि स्कोडा ने जुलाई 2022 में 4447 कारें बेचने में सफल रही थी. अगर साल 2022 की बात करें तो स्कोडा ने इंडिया में बीते आठ महीनों में कुल 37,568 कारों की बिक्री की है, जो कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है.

स्कोडा कारों की कीमत

कीमत की शुरुआत करते हैं Skoda Kushaq से जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये तक जाती है, तो Skoda Slavia सेडान की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से 18.39 लाख रुपये है, वहीँ Skoda Octavia की एक्स-शोरूम कीमत 26.85 लाख रुपये से 29.85 लाख रुपये है, Skoda Superb की एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 33.49 लाख रुपये से 36.59 लाख रुपये के बीच है, लास्ट में Skoda Kodiaq की एक्स-शोरूम कीमत 37.49 लाख रुपये से 39.99 लाख रुपये  है.

इसे भी पढ़ें-

Best SUV cars 2022: कम बजट वाली ये SUV कारें, महंगी कारों को दे रही हैं कड़ी टक्कर 

Hyundai Car 2022: हुंडई की सेल में बम्पर उछाल, जल्द लॉन्च होंगी ये कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget