एक्सप्लोरर

Skoda Octavia Review: कम दाम में लग्जरी सेडान है स्कोडा की ये कार, 12 स्पीकर के साउंड सिस्टम के साथ मिल रहे हैं ये फीचर

Skoda Octavia Price In India: बड़े क्रोम और स्लिम एलईडी हेडलैम्प्स के साथ फ्रंट भी नया है, जबकि 17 इंच के शार्प अलॉय और साइड में क्रिस्प लाइन्स एक शानदार लुक देते हैं.

Skoda Octavia Features: हमें एसयूवी से प्यार हो सकता है लेकिन फेक्ट यह है कि सेडान अभी भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं. सेडान के पास क्लासिक शेप है. स्कोडा के लिए, ऑक्टेविया एक स्पेशल कार है और पहली कार भी है जिसने कई साल पहले भारत में ब्रांड लॉन्च किया था. कई लोगों के लिए, 'स्कोडा' का अर्थ ही 'ऑक्टेविया' होता है. पिछले साल, स्कोडा ने भारत में बिल्कुल नई ऑक्टेविया लॉन्च की थी और हमने कुछ समय पहले इसका टेस्ट किया था कि यह वास्तव में कितनी अच्छी है. सबसे पहले ऑक्टेविया अब एक हाई लक्जरी कार है और बड़े पैमाने पर प्रीमियम हो गई है- इतना कि मुझे इसने सुपर्ब के लिए कन्फ्यूज कर दिया.

नई ऑक्टेविया शानदार दिखती है, लेकिन अब लंबी, चौड़ी और बहुत प्रीमियम भी है. इसकी लंबाई 4,689 मिमी है- जो बताती है कि यह एक सेडान साइज के साथ इतनी बड़ी क्यों हो गई है. बड़े क्रोम और स्लिम एलईडी हेडलैम्प्स के साथ फ्रंट भी नया है, जबकि 17 इंच के शार्प अलॉय और साइड में क्रिस्प लाइन्स एक शानदार लुक देते हैं. यह इतनी महंगी लगती है कि यह एक प्रसिद्ध हेरिटेज होटल में अन्य लक्जरी कारों के बगल में सही लग रही है.

Skoda Octavia Review: कम दाम में लग्जरी सेडान है स्कोडा की ये कार, 12 स्पीकर के साउंड सिस्टम के साथ मिल रहे हैं ये फीचर

किसी भी स्कोडा की तरह इसकी बिल्ड क्वालिटी अच्छी है लेकिन इंटीरियर ने मुझे और अधिक प्रभावित किया है. ले-आउट बहुत कम कंट्रोल्स के साथ बहुत ही साफ सुथरा है. पिछली जेनरेशन की ऑक्टेविया की तुलना में, इसमें मेटेरियल की क्वालिटी के मामले में बहुत बड़ी छलांग है. दो स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील अदभुत दिखता है, जबकि गियर नॉब के बिना सेंटर की जगह खाली है क्योंकि ऑक्टेविया में गियर सिलेक्ट के लिए एक छोटा टॉगल स्विच है- इसकी शिफ्ट-बाय-वायर टेक्नोलॉजी के लिए धन्यवाद- नई पोर्श 911 पर कुछ ऐसा देखा गया!

यह भी पढ़ें: Best Family Cars: परिवार के लिए कार खरीदनी है तो अभी देखें देश की बेस्ट फैमिली कारें! ये रही लिस्ट


Skoda Octavia Review: कम दाम में लग्जरी सेडान है स्कोडा की ये कार, 12 स्पीकर के साउंड सिस्टम के साथ मिल रहे हैं ये फीचर

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सरल और पढ़ने में आसान है जबकि टचस्क्रीन सभी चीजों को कंट्रोल करता है. टच रिस्पांस स्लो है लेकिन मुझे कुछ फिजिकल कंट्रोल पसंद हैं. टच स्लाइडर फंक्शन को इस्तेमाल करने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होती है, लेकिन एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो इसे चलते-फिरते इस्तेमाल करना अपेक्षाकृत आसान होता है. बेशक, आपको एक प्रीमियम सेडान होने के नाते बहुत सारे डिवाइस मिलते हैं, जिसमें लॉरिन और क्लेमेंट, जिसमें 12 स्पीकर वाला कैंटन ऑडियो सिस्टम, दो जोन क्लाइमेट कंट्रोल, चार यूएसबी-सी पोर्ट, रोलर सन ब्लाइंड्स, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, लेदर सीटें आदि शामिल हैं. कोई सनरूफ नहीं है.

ये भी पढ़ें : Car Driving Tips: सुरक्षित कार ड्राइव करनी है तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, रहेंगे सेफ


Skoda Octavia Review: कम दाम में लग्जरी सेडान है स्कोडा की ये कार, 12 स्पीकर के साउंड सिस्टम के साथ मिल रहे हैं ये फीचर

पिछली जेनरेशन की ऑक्टेविया की तुलना में, जगह बहुत अधिक है और सीटें ज्यादा आरामदायक हैं. लेगरूम/हेडरूम अच्छा है जो ड्राइवर के साथ चलने वाले मालिकों को खुश करेगी. इसमें 600 लीटर का लगेज स्पेस है- पीछे की सीटों को फोल्ड करने के बाद 1,555 लीटर लगेज स्पेस है. इलेक्ट्रिकली कंट्रोल बूट डोर रिमोट कंट्रोल के बटन से खुलता और बंद होता है. बूट डोर एक वर्चुअल पेडल से भी लैस है जो कॉन्टेक्ट फ्री रीच को सक्षम करता है. आठ एयरबैग, iBuzz थकान अलर्ट और AFS (एडेप्टिव फ्रंट-लाइटिंग सिस्टम) प्लस एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और MySKODA कनेक्ट ऐप भी हैं.

यह भी पढ़ें: Automatic Cars: ये हैं कम कीमत वाली ऑटोमैटिक कारें, लिस्ट में Maruti से लेकर Hyundai तक की गाड़ियां शामिल


Skoda Octavia Review: कम दाम में लग्जरी सेडान है स्कोडा की ये कार, 12 स्पीकर के साउंड सिस्टम के साथ मिल रहे हैं ये फीचर

ऑक्टेविया अब टर्बो पेट्रोल के साथ उपलब्ध है- डीजल नहीं! इंजन 190PS और 320Nm के साथ 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल है. स्टैंडर्ड गियरबॉक्स एक 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक है. ऑक्टेविया एक स्मूथ लग्जरी कार के रूप में स्टार्ट होती है. हल्का स्टीयरिंग मुंबई की तंग सड़कों पर घूमना आसान बनाता है लेकिन ग्राउंड क्लीयरेंस और बहुत अच्छी राइड क्वालिटी ऑक्टेविया के अब बड़े होने की ओर इशारा करती है. इसने सभी स्पीड ब्रेकर या गड्ढों को आसानी से क्लीयर कर दिया.


Skoda Octavia Review: कम दाम में लग्जरी सेडान है स्कोडा की ये कार, 12 स्पीकर के साउंड सिस्टम के साथ मिल रहे हैं ये फीचर

शहर में आपको ऑक्टेविया का ड्राइव करने का तरीका पसंद आएगा और यह एक क्रूजर भी है. मुंबई में ज्यादा सड़कें खाली नहीं हैं लेकिन कुछ उदाहरणों ने मुझे यह देखने का मौका दिया कि ऑक्टेविया कितनी फास्ट है. बेशक यह बहुत फास्ट है, इसमें कोई शक नहीं. माइलेज ने शहर में 10kmpl दिखाया जो कि इतने बड़े इंजन के साथ एक बड़ी कार के लिए भी अच्छा है, यह देखते हुए कि हम इकोनॉमी को ध्यान में रखते हुए बिल्कुल नहीं चला रहे थे.


Skoda Octavia Review: कम दाम में लग्जरी सेडान है स्कोडा की ये कार, 12 स्पीकर के साउंड सिस्टम के साथ मिल रहे हैं ये फीचर

नई ऑक्टेविया अब बहुत अधिक प्रीमियम और एक लग्जरी कार है. यह इसके प्राइस-टैग में भी दिखाई देता है जो 26 लाख रुपये से शुरू होता है और लॉरिन और क्लेमेंट वेरिएंट के लिए 29.29 लाख तक जाता है जैसा कि यहां टेस्ट किया गया है. यह बहुत सारा पैसा है लेकिन नई ऑक्टेविया भी बहुत कुछ है. यह अब बहुत कम पैसे में एक पूरी लक्जरी सेडान है और ऐसा महसूस कराती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
महज 1 लाख देकर Dzire लें, हर महीने इतनी बनेगी EMI
महज 1 लाख देकर Dzire लें, हर महीने इतनी बनेगी EMI

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget