एक्सप्लोरर

Upcoming Car: मारुति की इस SUV को देखकर दे बैठेंगे दिल, लॉन्च होते ही THAR को देगी कड़ी टक्कर

Maruti Jimny SUV: मारुति सुजुकी की विदेशों में एक्सपोर्ट होने वाली थ्री-डोर SUV Jimny को घरेलु मार्केट में भी लॉन्च करने की योजना पर काम चल रहा है.

Maruti Upcoming Car: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ऐसी भी कार बनाती है जो केवल विदेशों में एक्सपोर्ट की जाती है. हालांकि उस कार को पसंद करने वाले भारत में भी कम नहीं हैं, चूंकि अभी इस कार का उत्पादन विदेशी मानकों या जरूरतों के हिसाब से होता है.

देश के घरेलू कार बाजार में Maruti Jimny SUV के शौकीनों की संख्या कम नहीं है लेकिन अभी मारुति सुजुकी जिस मॉडल को एक्सपोर्ट करती है वो थ्री-डोर SUV है. अब कंपनी इस कार के फाइव-डोर वेरिएंट पर काम कर रही है. हाल ही में इस कार के फाइव डोर वेरिएंट को टेस्ट के दौरान स्पॉट किया गया.

खबरों के अनुसार इस कार को टेस्टिंग के समय पहले यूरोप और अब भारत में देखा जाना इस बात के संकेत दे रहा है कि जल्दी ही यह कार घरेलू कार बाजार की शोभा बढ़ा सकती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी 2023 के ऑटो एक्सपो में इस कार की लॉन्चिंग कर सकती है. भारत में लॉन्च होने के बाद इस कार की सीधी टक्कर महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा जैसी कारों से होगी. इंटरनेशनल कार मार्केट में इस कार को No Frills Of Road की विशेषता के कारण ही काफी ज्यादा पसंद किया जाता है.

Maruti Jimny

हालिया टेस्टिंग मॉडल कि अनुसार अलॉय व्हील्स के साथ मसक्यूलर फेंडर और बोनट कि साथ रूफलाइन और बाकि डिज़ाइन थ्री-डोर मॉडल जैसे ही दिखाई दे रहे हैं. पिछले गेट पर स्कॉर्पियो और बोलेरो की तरह एक स्पेयर व्हील और निचले बम्पर सेक्शन में रिफ्लेक्टर देखा जा सकता है साथ ही फ्रंट विंडशील्ड में थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है. इसके मौजूदा मॉडल को साल 2018 में लॉन्च किया गया था. इसको ध्यान में रखते हुए पांच दरवाजों वाली जिम्नी को थोड़ा अपडेटेड किया जा सकता है.

कुछ समय पहले कंपनी ने कहा था, कि नई Maruti Jimny को घरेलु मार्केट में पेश करने कि बारे में विचार कर रही है. लेकिन अब इस बात की संभावना ज्यादा दिख रही है कि कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में उतार सकती है विदेशी बाजार में मौजूद थ्री-डोर वर्जन के मुकाबले नए फाइव-डोर मॉडल में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. टेस्टिंग कि दौरान देखे गए मॉडल को कवर कर के रखा गया था. लेकिन इस बात की पूरी सम्भावना है कि इसका इंटीरियर काफी शानदार हो सकता है.

जिम्नी फीचर्स

जिम्नी के व्हीलबेस की लंबाई 2,550 mm, जो कि थ्री-डोर वाले मॉडल से लगभग 300 mm ज्यादा है. लंबाई लगभग 3,850 mm होने कि संभावना है. वहीं घरेलू बाजार में लॉन्च होने वाला मॉडल फेसलिफ़्ट, Ertiga, XL6 और नए Brezza जैसे हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और एडवांस स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5-लीटर की कैपेसिटी वाले चार-सिलेंडर K15C पेट्रोल इंजन के साथ भी आ सकती है. इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ट्रांसमिशन टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स होता है.

ये भी पढ़ें -

Upcoming Bike: किफायती दामों के साथ नई Kawasaki W175 का ये लुक बाजार में मचाएगा धमा

Upcoming Car: हुंडई ग्रांड i10 Nios फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नई कार में मिलेंगे ये गजब के बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget