एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: अब नहीं खरीद पाएंगे SPresso के ये वेरिएंट्स, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला 

Maruti Suzuki SPresso: 6 वेरिएंट्स के बंद होने के बाद एस्प्रेसो (SPresso) का स्टैंडर्ड (O) वेरिएंट इसका बेस मॉडल कहलाएगा. साथ ही कंपनी टॉप वेरिएंट VXI+(0) की बिक्री भी जारी रखेगी.

Maruti Suzuki SPresso Variants Discontinued: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एस्प्रेसो (SPresso) को माइक्रो एसयूवी (SUV) के तौर पर बाजार में उतारा था. लेकिन, अब कंपनी ने इसके कई वेरिएंट्स की बिक्री बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी के इस बड़े कदम का कारण इस गाड़ी की लगतार घटती सेल्स को बताया जा रहा है. मारुति ने अनुसार, जून 2022 में मारुति एस्प्रेसो की केवल 652 यूनिट्स ही बेची जा सकी थीं. अगर आप भी मारुति एस्प्रेसो(SPresso) को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो जान लें कि कंपनी एस्प्रेसो के किन वेरिएंट्स को बंद करने जा रही है.

SPresso के ये वेरिएंट्स होंगे बंद 

मारुति सुजुकी ने एस्प्रेसो के छह वेरिएंट्स की बिक्री रोक दी है, जिसमें पहला वेरिएंट स्टैंडर्ड, दूसरा एलएक्सआई(LXI), तीसरा एलएक्सआई सीएनजी(LXI CNG), चौथा वीएक्सआई(VXI), पांचवा वीएक्सआई एएमटी((VXI MT) और छठा वेरिएंट वीएक्सआई सीएनजी(VXI CNG) है.

इन वेरिएंट्स के बंद होने के बाद एस्प्रेसो का स्टैंडर्ड (O) वेरिएंट इसका बेस मॉडल कहलाएगा. साथ ही कंपनी ऑप्शनल पैकेज के तहत मिलने वाले टॉप वेरिएंट VXI+(0) की बिक्री भी जारी रखेगी.

लगातार गिर रही सेल्स 

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक वित्त वर्ष में एस्प्रेसो की 64,000 यूनिट्स को बेचा गया है. इस सेल्स रिपोर्ट मुताबिक, कंपनी हर महीने इस एसयूवी की करीब 5300 यूनिट को सेल करती है लेकिन जून 2022 में इस गाड़ी की बिक्री कम होकर केवल 652 यूनिट ही रह गई. 

SPresso के स्पेसिफिकेशंस

SPresso में 998 सीसी का 1 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. मारुति का दावा है कि ये एस्प्रेसो 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज निकालती है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्प्ल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट पावर विंडो, कीलेस एंट्री, फ्रंट सीट पर डुअल एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट, एबीएस, ईबीडी और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें-

MG Compact EV: इंटीरियर हुआ रिवील, जानें कब हो रही भारत में लॉन्च

MPV Sales: Carens ने Innova को पछाड़ा, Ertiga की बादशाहत बरकरार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget