एक्सप्लोरर

मारुति ने लॉन्च की सीएनजी वाली सेडान कार देगी 31.12 Km/Kg का माइलेज, जानिए कितनी है कीमत और क्या हैं फीचर्स

डिजायर के पेट्रोल वेरिएंट की तरह मंथली सब्सक्रिप्शन सर्विस के माध्यम से नई सीएनजी डिजायर की पेशकश कर रही है.

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने अपनी सेडान डिजायर का सीएनजी वैरिएंट लॉन्च कर दिया है, जिसका उद्देश्य ग्रीन मोबिलिटी को और मजबूत बनाना है. नई डिजायर कंपनी की एस-सीएनजी टेक्नोलॉजी के साथ के-सीरीज ड्यूल जेट, डुअल वीवीटी 1.2 लीटर इंजन के आएगी. इसका इंजन 57kW की पीक पावर और 98.5Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करेगा. कंपनी का यह भी दावा है कि यह नई डिजायर 31.12 किमी/किलोग्राम का माइलेज देगी, और यह देश की सबसे अधिक ईंधन-कुशल और सबसे शक्तिशाली सीएनजी सेडान है. 

मारुति सुजुकी भी डिजायर के पेट्रोल वेरिएंट की तरह मंथली सब्सक्रिप्शन सर्विस के माध्यम से नई सीएनजी डिजायर की पेशकश कर रही है, जिसकी फीस 16,999 रुपये प्रति माह है. पेट्रोल वेरिएंट के लिए मारुति सुजुकी डिजायर की मंथली सब्सक्रिप्शन फीस 14,100 रुपये से शुरू होती है.  इस लॉन्च के साथ कंपनी अब देश में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी टेक्नोलॉजी वाली 9 गाड़ियां पेश कर रही है.

नई मारुति सुजुकी डिजायर एस-सीएनजी के पावरट्रेन और सस्पेंशन को बेहतर इंजन ड्यूरेबिलिटी, ज्यादा माइलेज और सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है. इसके अलावा मारुति सुजुकी की सभी सीएनजी गाड़ियां डुअल इंटरडिपेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स (ECU) फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ आती हैं.

मारुति ने यह भी कहा है कि उसने जंग से बचने के लिए स्टेनलेस स्टील पाइप और जॉइंट्स के साथ अपनी सभी सीएनजी कारों की सुरक्षा बढ़ा दी है. शॉर्ट-सर्किटिंग और किसी भी लीकेज को खत्म करने के लिए इंटीग्रेटेड वायर हार्नेस का उपयोग किया जाता है. मारुति सुजुकी की अपनी एस-सीएनजी व्हीकल रेंज का विस्तार करने की प्लानिंग भी तेल आयात को कम करने और देश में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के सरकार के विजन के अनुरूप है. नई डिजायर एस-सीएनजी वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट में उपलब्ध होगी. वीएक्सआई वैरिएंट की कीमत 8,14,000 रुपये और जेडएक्सआई वैरिएंट की कीमत 8,82,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है.

यह भी पढ़ें: Volkswagen ने पेश की अपनी नई सेडान Virtus, जानिए पावर और स्टाइल का कैसा है कॉम्बिनेशन

यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड की आने वाली नई बाइक कितनी होगी दमदार, जानिए क्या हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
महज 1 लाख देकर Dzire लें, हर महीने इतनी बनेगी EMI
महज 1 लाख देकर Dzire लें, हर महीने इतनी बनेगी EMI
कार में ये फीचर नहीं तो कट सकता है चालान? जानें कैसे
कार में ये फीचर नहीं तो कट सकता है चालान? जानें कैसे
Brezza या Nexon, किस SUV पर लगाएं पैसा?
Brezza या Nexon, किस SUV पर लगाएं पैसा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget