एक्सप्लोरर

Upcoming Mahindra Bolero: टेस्टिंग के दौरान दिखाई पड़ी नई महिंद्रा बोलेरो, जानें क्या कुछ होगा खास

Mahindra Bolero Facelift Look : इस SUV में स्कार्पियो क्लासिक की तरह एक टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है. साथ ही इसके लुक में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Mahindra Bolero Facelift: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) देश में लगातार अपनी नई कारों को लॉन्च कर रही है. अभी 2 महीने पहले अपनी नई एसयूवी स्कार्पियो एन की लॉन्चिंग बाद कंपनी ने अभी कुछ दिनों पहले ही अपनी स्कार्पियो क्लासिक एसयूवी को भी लॉन्च किया है और अब कंपनी जल्द ही अपनी बेहद लोकप्रिय एसयूवी बोलेरो (Bolero) का भी फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है. इस नई कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. यह नई एसयूवी महिंद्रा के नए लोगो के साथ पेश की जाएगी. इसका महिन्द्रा ने अपनी XUV 700 में पहली बार इस्तेमाल किया था और इसे स्कॉर्पियो एन और स्कार्पियो क्लासिक में भी प्रयोग किया गया है. इस लोगो को 'ट्वीन पीक' भी कहा जाता है. 

ऐसा रहा है इस कार का इतिहास

महिंद्रा ने अपनी बोलेरो को पहली बार वर्ष 2000 में लॉन्च किया गया था. उस समय इस गाड़ी की कीमत 4.98 लाख रूपए थी. अपनी लॉन्चिंग के बाद से इस कार ने देश के ऑटोमोबाइल बाजार पर अपने सेगमेंट में लंबे समय तक राज किया. यह लगभग एक दशक तक कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही थी. 

अभी कुछ महीने पहले ही हुआ था बदलाव

हाल ही में महिंद्रा ने अपनी बोलेरो में कुछ बदलाव भी किया था जिसमें पैसेंजर साइड डैशबोर्ड पर चंकी ग्रैब हैंडल को हटाकर स्टैंडर्ड रूप से रेगुलर डैशबोर्ड पैनल दिया गया था. साथ ही इसमें सुरक्षा के लिए ड्यूल एयरबैग का भी फीचर दिया गया था. इसके अलावा इंटिरियर में भी कई छिट-पुट परिवर्तन देखने को मिले थे.  

क्या होगा इस नई एसयूवी में नया?

इस SUV में स्कार्पियो क्लासिक की तरह एक टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है. साथ ही इसके लुक में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा सेफ्टी के लिए रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर सुरक्षा, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) समेत अन्य कई फीचर्स भी इसके सभी वेरिएंट्स में देखने को मिलेंगे.  

ये भी जानें

महिंद्रा पिछले वर्ष बाजार में एक नई एसयूवी लेकर आई थी, जिसका नाम बोलेरो निओ (Bolero Neo) रखा गया था. लेकिन इसका लुक महिंद्रा TUV300 से काफी हद तक मिलता जुलता था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा जल्द ही इस एसयूवी को Bolero Neo Plus के नए रूप में लॉन्च कर सकती है. इसके साथ ही कंपनी अपनी XUV 300 के नए वर्जन का भी टीजर पेश कर चुकी है, जिसकी लांचिंग भी जल्द ही होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :-

Honda ZR-V: होंडा फिर से भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने को है बेताब, लॉन्च करने वाली है नई एसयूवी

5-Door Mahindra Thar: फिर से टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई 5 डोर Thar, लुक के मामले में मिली ये बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget