एक्सप्लोरर

5-Door Mahindra Thar: फिर से टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई 5 डोर Thar, लुक के मामले में मिली ये बड़ी जानकारी

Five Door Mahindra Thar Launching Date : इस 5 डोर महिंद्रा थार को कम्पनी अगले साल 2023 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. यह नई एसयूवी Force Gurkha और Maruti Suzuki Jimny से मुकाबला करेगी.

Five Door Mahindra Thar: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी मस्कुलर लुक के लिए युवाओं की पहली पसंद बन चुकी ऑफ रोडर कार महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के 5-डोर वेरिएंट वाले वर्जन को जल्द ही भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है. अभी पिछले दिनों ही इसे टेस्टिंग के दौरान मुंबई की सड़कों पर देखा गया था और अब एक बार फिर से इसको टेस्ट रन के दौरान स्पॉट किया गया है. इस आने वाली नई एसयूवी के लुक में इसके 3 डोर वाले वर्जन के लुक से काफ़ी समानता देखने को मिलती है. आइए जानते हैं क्या होगा इस नई एसयूवी में खास.   

ऐसा दिखा फ्रंट लुक

इस बार सामने से स्पॉट हुई इस एसयूवी को देखने से पता चलता है कि इसका लुक 3 डोर वाले वर्जन से काफी मिलता जुलता है. साथ ही इसमें स्लेटेड फ्रंट ग्रिल, राउंड शेप हलोजन हेडलाइट्स और चंकी फ्रंट बम्पर भी देखने को मिला है. इसके पहिए भी पुरानी थार के ही जैसे फाइव स्पोक अलॉय शेप में हैं. इसके रियर प्रोफाइल की बात करें तो टेलगेट पर दिए गए स्पेयर व्हील और एलईडी टेललाइट्स भी इसके 3 डोर वर्जन की ही तरह दिखते हैं.  

5 डोर थार के फीचर्स

इस नई एसयूवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें रूफ-माउंटेड स्पीकर्स, एंटी-थेफ्ट अलार्म, पार्किंग सेंसर, 7-इंच का टचस्क्रीन, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल एयरबैग्स के साथ चाइल्ड सेफ्टी के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.  

कैसा होगा इंजन

इस नई थार में भी 3 डोर वाले थार के समान 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.2 लीटर का डीजल इंजन देखने को मिल सकता है, जो क्रमशः 150 बीएचपी की पावर और 300 Nm का टॉर्क और 130 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस कर सकते हैं. इस कार में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जा सकता है. 

कब होगी लॉन्च?

इस 5 डोर महिंद्रा थार को कम्पनी अगले साल 2023 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. यह नई एसयूवी Force Gurkha और Maruti Suzuki Jimny से मुकाबला करेगी. इस कार की संभावित कीमत 15 लाख रूपए के करीब हो सकती है.

यह भी पढ़ें :-

Upcoming Toyota Car: टोयोटा लाने वाली है बड़ी खुशखबरी, नए अवतार में नजर आएगी Innova 

New Hyundai Venue: हुंडई कारों के दीवाने हो जाएं तैयार, 6 सितंबर को होगी Venue N-Line के कीमतों की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget