एक्सप्लोरर

Fastag: कार का फास्टैग टोल क्रॉस कराने के साथ-साथ आपकी चौकीदारी भी करता है, जानें कैसे

Fatsag as Safety Card: दरअसल ज्यादातर लोग इसे महज एक टोल क्रॉस करने वाले एक कार्ड के रूप में ही देखते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. फास्टैग आपके साथ-साथ आपकी कार का भी बॉडीगार्ड है.

केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 1 जनवरी 2021 के बाद से फास्टैग को जरूरी कर दिया था. ताकि लोगों को टोल प्लाजा के लंबे-लंबे जाम से निजात मिल सके. लेकिन लोगों की सहूलियत के लिए शुरू की गयी फास्टैग सुविधा अभी तक लोगों द्वारा पूरी तरह नहीं अपनायी गयी है. जबकि इसमें नुकसान लोगों का ही है. आइये आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं.

फास्टैग क्या है: फास्टैग एक तरह का कार्ड होता है जिसे RFID (Radio Frequency Identification) कार्ड भी कहा जाता है. ये रेडिओ फ्रीक्वेंसी टेक्नोलॉजी पर मोबाइल में एक ऐप के माध्यम से काम करता है. जिसके वजह से आपको टोल प्लाजा पर रुके बिना ही पेमेंट हो जाता है. बस इस कार्ड में आपको मोबाइल की तरह ही रिचार्ज करना होता है. 

कैसे करता है काम: फास्टैग कार्ड की तरह ही एक स्टीकर जैसा होता है. जिसे आपको अपनी कार के आगे वाले शीशे के बीचों बीच में कार के अंदर की तरफ से चिपकाना होता है. चूंकि ये एक स्टीकर जैसा होता है. इसलिए इसमें पहले से ही चिपकाने के लिए एक पदार्थ लगा होता है. साथ ही इसको कैसे लगाना है इसके भी निर्देश भी लिखे होते हैं. इस स्टीकर में एक चिप लगी होती है ठीक वैसी ही जैसी आपके ATM कार्ड में होती है. उसी से यह संचालित होता है. इसे किसी भी तरह की डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती. जब आप टोल प्लाजा पर पहुँचते हैं. तो वहां रेडियो फ्रीक्वेंसी छोड़ने वाले उपकरण लगे होते हैं. जो इसे पहचान लेते हैं. चूंकि एक ऐप के माध्यम से इसमें आपकी कार की पूरी जानकारी होती है तो आपको कुछ भी बताने की जरुरत नहीं होती और बिना समय लगे ही आपका टोल टैक्स काट जाता है.

अगर फास्टैग नहीं लगा हो तो: क्योंकि सरकार 1 जनवरी 2021 से इसे कानूनी तौर पर प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के वाहनों के लिए जरूरी कर चुकी है. टोल प्लाजा पर केवल इसी के द्वारा निकला जा सकता है. ऐसे मेंअगर आपकी कार पर फास्टैग नहीं होगा तो आपसे दोगुना टोल लिया जायेगा. तभी आप टोल क्रॉस कर पाएंगे.

कहां से मिलेगा फास्टैग: अब फास्टैग लेना बिल्कुल आसान है. इसे अधिकृत बैंक, पोस्ट ऑफिस या ऑनलाइन कहीं से भी लिया जा सकता है. और तो और अगर आप यात्रा कर रहे हैं और आपकी कार में फास्टैग नहीं है. तो टोल प्लाजा पर मौजूद बैंक के एग्जीक्यूटिव आपको हाथों-हाथ फास्टैग दे देते हैं. जिससे आप आसानी से आगे की यात्रा को जारी रख सकते हैं.

आपका बॉडीगार्ड है फास्टैग: दरअसल ज्यादातर लोग इसे महज एक टोल क्रॉस करने वाले एक कार्ड के रूप में ही देखते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. फास्टैग आपके साथ-साथ आपकी कार का भी बॉडीगार्ड है. आप जब भी कहीं यात्रा कर रहे होते हैं तो टोल से गुजरते वक्त उस टोल की डिटेल आपके फ़ोन में इसकी ऐप में दर्ज हो जाती है. आप जिस-जिस टोल से गुजरेंगे आपकी डिटेल आपके मोबाइल में आती जाएगी. जिससे किसी भी तरह की घटना होने पर या आपकी कार के चोरी होने पर आपको पता लग जायेगा की कार कहां-कहां से गुजरी है.

इसे भी पढ़ें- 

Safety Tips: बारिश में दोपहिया वाहन चलाते समय बरतें सावधानी, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने

Night Driving Tips: रात में सफर करते वक्त इन चीजों का रखें ध्यान, नजर अंदाज करना पड़ेगा भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे ये ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे ये ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget