एक्सप्लोरर

Diesel Car: कितना आसान है 10 साल पुरानी डीजल कारों में इलेक्ट्रिक किट लगवाना, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Convert Diesel Car to Electric: दिल्ली सरकार ने 10 साल पुरानी डीजल की कारों में इलेक्ट्रिक किट लगाने की अनुमति दी है. लेकिन सवाल ये है कि ऐसी किट की कीमत क्या है और इसे लगाना आसान है या कठिन है.

Convert Diesel Car to Electric: दिल्ली सरकार की ओर से 10 साल पुरानी डीजल की कारों में इलेक्ट्रिक किट लगाने की अनुमति देने के फैसले ने इनके मालिकों को काफी राहत दी है. लेकिन सवाल ये है कि ऐसी किट की कीमत क्या है और इसे लगाना आसान है या कठिन है. फिलहाल ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से इन किट निर्माताओं को पैनल में शामिल करने के बाद ही इलेक्ट्रिक किट लगाने का काम शुरू होगा. वहीं अलग-अलग कारों के साथ ऐसी किट को लगाने और उन्हें प्रमाणित करने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है. लेकिन कार मालिक के लिए क्या इन सबका कोई मतलब है. हम इलेक्ट्रिक कार के रूप में बदली गई ऐसी कार की पड़ताल करते हुए पता करेंगे कि पूरा प्रोसेस क्या है.

किट बदलने में नहीं आती बहुत ज्यादा समस्या

पुणे स्थित नॉर्थवे मोटरस्पोर्ट इस तरह की कारों में इलेक्ट्रिक किट लगाने का काम करती है. यह कंपनी डिजायर जैसी लोकप्रिय कारों के लिए किट प्रदान करती है. कंपनी ने बताया कि डीजल कार में इलेक्ट्रिक किट लगाना कोई जटिल काम नहीं है. यह काफी आसान है. हम इंजन को हटाकर इलेक्ट्रिक किट लगा देते हैं. इस दौरान कुछ जरूरी कंपोनेंट्स कार में लगे ही रहते हैं. इसके अलावा कार के विभिन्न पार्ट्स जैसे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर या गियरबॉक्स पर भी इस प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं आता है. हालांकि इस तरह की परिवर्तित कारों की रेंज को लेकर सवाल हो सकता है.

5 लाख रुपये तक का आ सकता है खर्च

अब इस तरह की कारों की रेंज और किट लगवाने की लागत को लेकर है. कंपनी का कहना है कि परवर्तित कारों में आपको 200 से 250 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है. यह रेंज TATA Tigor के बराबर है. वहीं किट लगाने पर आने वाले खर्चे पर हमने जब पड़ताल की तो कंपनी ने बताया कि आमतौर पर इस तरह किट लगाने में 5 लाख रुपये तक का खर्च आता है. ऐसे में कार मालिक को ही फैसला लेना होगा कि वह इतनी रकम एक पुरानी कार को सही करने में लगाना चाहेंगे या इसकी जगह पुरानी कार को बेचकर नई कार लेना पसंद करेंगे.

सर्विस और चार्जिंग सबसे बड़ी समस्या

इसके अलावा इस तरह की कारों को लेकर एक और अहम सवाल उठता है. सवाल ये है कि इलेक्ट्रिक किट लगने के बाद इस तरह की कारों का चार्जिंग नेटवर्क और इनकी सर्विसिंग कहां होगी. इन सवालों का जवाब भविष्य में और नियम साफ होने के बाद ही मिल सकेगा. ऐसे में आप भी हमारे साथ बने रहें. जल्द ही हम आपको इससे जुड़ी और भी जानकारी देंगे.

ये भी पढ़ें

Toyota Fortuner Price: भारत के मुकाबले पाकिस्तान में बहुत ज्यादा महंगी है टोयोटा फॉर्च्यूनर, कीमत जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे

Most Sold Car: 10 सालों में सबसे ज्यादा खरीदी गई ये सस्ती कार, देती है 31km तक का माइलेज, जानें और खासियतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget