एक्सप्लोरर

नई मारुति ब्रेज़ा और हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट, फीचर्स के मामले में बेहतर कौन? पढ़ें डिटेल में

New Brezza Vs Venue Facelift : दोनों एसयूवी में स्टीयरिंग कंट्रोल, सनरूफ, रियर एसी वेंट और भी बहुत कुछ मिलता है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो दोनों में 6 एयरबैग मिलते हैं. 

New Maruti Brezza Vs Hyundai Venue Facelift: सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का किंग कौन? किसके सर है ताज? अब इसकी लड़ाई तेज हो गयी है. मुख्य रूप से यह लड़ाई नई मारुति ब्रेजा 2022 और हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट के बीच देखने को मिल रही है. दोनों ही सबकॉम्पैक्ट एसयूवी हैं, दोनों ने ही फीचर्स के मामले में स्तर बढ़ा दिया है. इस आर्टिकल में हम दोनों ही SUV's के फीचर्स को तुलनात्मक तरीके से जानेंगे. तो चलिए शुरू करते हैं- 

ब्रेज़ा की बात करें तो इसमें 9-इंच टचस्क्रीन दिया गया है, इसके साथ ही लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल जाएगा, जो बलेनो में भी मौजूद है. हुंडई वेन्यू में 8 इंच का छोटा टचस्क्रीन दिया गया है, लेकिन इसमें एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. वेन्यू के नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फॉर्मेशन में भी बदलाव किए गए हैं, जबकि DTC वर्जन पर ड्राइव मोड के माध्यम से नए कलर भी चेंज किये गए हैं. 

ब्रेज़ा में इन्फॉर्मेशन दिखाने के लिए बीच में एक स्क्रीन के साथ सेमी डिजिटल डायल मिलता है. हालाँकि ब्रेज़ा ने HUD या हेड अप डिस्प्ले की मौजूदगी में इस लड़ाई को अपने पाले में ले लिया है, क्योंकि यह पहली सबकॉम्पैक्ट SUV है जिसमें यह फीचर मौजूद है. इसके अलावा डिसप्ले साइज और लोकेशन में अपने हिसाब से बदलाव किया जा सकता है. न्यू ब्रेजा 360 डिग्री रियर कैमरे के साथ आती है, जिसमें कार के अंदर से हर एंगल को को कवर किया जा सकता है. वहीं वेन्यू इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर व पावर ड्राइवर सीट के साथ पलटवार करती है.

दोनों एसयूवी कनेक्टेड कार तकनीक की पेशकश करती हैं जिसमें 60 से अधिक फीचर्स वेन्यू में हैं और ब्रेज़ा 40 प्लस फीचर्स के साथ एलेक्सा कनेक्टिविटी और स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराती है. दोनों एसयूवी में स्टीयरिंग कंट्रोल, सनरूफ, रियर एसी वेंट और भी बहुत कुछ मिलता है. वेन्यू में पिछली सीट के लिए टू स्टेप रिक्लाइन है, जबकि ब्रेज़ा को ईएससी (ESC) मानक के रूप में मिलती है, सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो दोनों में 6 एयरबैग मिलते हैं. 

कुलमिलाकर हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं दोनों ही सबकॉमपैट एसयूवी फीचर्स के मामले में करीब से टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं. बाकी आगे आपको तय करना है कौन से फीचर्स आपको ज्यादा पसंद हैं या फिर यूं कह लें कि इन दोनों SUV's में आपको कौन सी अधिक पसंद है.

यह भी पढ़ें :-

1 जुलाई से बढ़ जायेंगे Tata Motors की कॉमर्शियल गाड़ियों के दाम, देखें कीमत में कितनी हुई उछाल

Maruti Suzuki Brezza 2022: लॉन्चिंग से पहले ही मारुति सुजुकी ब्रेजा के फीचर्स लीक, कल होगी लॉन्च 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों दूसरों के टायर इस्तेमाल करती हैं ज्यादातर कार कंपनियां, खुद क्यों नहीं बनाती?
क्यों दूसरों के टायर इस्तेमाल करती हैं ज्यादातर कार कंपनियां, खुद क्यों नहीं बनाती?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget