एक्सप्लोरर

Citroen C3 Aircross: 27 अप्रैल को आ रही है सिट्रोएन सी 3 एयरक्रॉस, क्रेटा को मिलेगी टक्कर

Citroen C3 Aircross Rival: इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा, जिसमें एक 1.5L पेट्रोल और एक 1.5 L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है, जिसे मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है.

Citroën upcoming SUV: फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी सिट्रोएन इंडिया ने हाल ही में घोषणा की है कि वह 27 अप्रैल 2023 को अपनी सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को अनवील करने वाली है. यह एसयूवी कंपनी के लिए भारत में चौथा प्रोडक्ट होगा, इससे पहले कंपनी सी5 एयरक्रॉस, सी3 और ईसी3 की बिक्री करती है. नई एसयूवी की लंबाई 4.2 मीटर से अधिक हो सकती है. इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी कारों से होगा. 

डिजाइन

इस नई एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है. इसे बनाने के लिए C3 हैचबैक वाले CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है. टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई कार पूरी तरह से कवर्ड थी, इसलिए इसके  डिजाइन के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है. इसका सिल्हूट डिजाइन C3 के समान दिया गया है. सी3 एयरक्रॉस में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, री-डिजाइन ग्रिल और रैपअराउंड टेललैंप्स देखने को मिलेंगे. इस एसयूवी में एक बड़े रियर डोर के साथ B और C पिलर के बीच एक नया ग्लास एरिया मिलेगा. इसमें 5 और 7-सीटर लेआउट का विकल्प मिल सकता है. इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलेगा.

इंटीरियर

इस एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसका  डैशबोर्ड लेआउट को सी3 हैचबैक जैसा ही मिलने की उम्मीद है. हालांकि इसमें नयापन लाने लिए ट्विक्ड डिजाइन दिया जा सकता है. इसमें सॉफ्ट-टच प्लास्टिक मैटेरियल के साथ नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर और नए डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है. साथ ही इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक प्रीमियम साउंड सिस्टम, वाशर के साथ एक रियर डी-फॉगर और कई अन्य फीचर्स मिलेंगे. 

इंजन

C3 एयरक्रॉस में पावरट्रेन के तौर पर 110bhp की पॉवर और 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाला 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन और इसमें 82 bhp की पावर और 115 Nm टॉर्क जेनरेट करने वाला 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, NA पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है. टर्बो पेट्रोल के साथ 6-स्पीड मैनुअल और पेट्रोल इंजन के के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिल सकता है. साथ ही इसमें एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिल सकता है. 

हुंडई क्रेटा से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा, जिसमें एक 1.5L पेट्रोल और एक 1.5 L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है, जिसे मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें :- आने वाले महीनों में वाहनों की बिक्री कम होने के आसार, फाडा ने जारी की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget