एक्सप्लोरर

Car Care: गाड़ी चलाते हैं तो इस बात को न करें नजरंदाज, वर्ना हो जाएगा भारी नुकसान

यदि ड्राइविंग के दौरान गियरशिफ्ट करने पर कुछ अजीब से आवाज आती है तो इससे गियरबॉक्स खराब हो सकता है. ऐसा गियर बियरिंग के घिस जाने की वजह से हो सकता है.

Car Gearbox: किसी भी गाड़ी में उसके इंजन के आलावा उसका गियरबॉक्स भी बेहद अहम हिस्सा है. क्योंकि इंजन से जेनरेट पावर को व्हील्स तक पहुंचाने और इंजन की क्षमता को नियंत्रित करने का काम यही पार्ट करता है. इसलिए गाड़ी के महत्वपूर्ण हिस्से का भी ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है. हालांकि बहुत से लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं और इसे एकदम खराब होने तक चलाते रहते हैं. लेकिन गियरबॉक्स खराब होने से पहले कुछ संकेत देता है, जिसपर यदि वक्त रहते ध्यान दे दिया जाए तो एक बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. 

पावर में मिलती है कमी

गियरबॉक्स की कोई खामी आते ही इंजन के पॉवर में कमी देखने को मिलने लगती है. इस कारण अधिक एक्सेलरेट करने पर भी बढ़िया रफ्तार नहीं मिलती है. यदि आपके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर आरपीएम रेट में वृद्धि के बाद भी कार की स्पीड कम ही हो तो आपकी गाड़ी का क्लच पैड खराब होने की संभावना रहती है. 

जलने की बदबू 

यदि कार के अंदर कुछ जलने की दुर्गंध आती है तो इसका मतलब है कि गाड़ी के गियरबॉक्स में कुछ खराबी हो सकती है. यह दुर्गंध गियरबॉक्स के गर्म होने, गलत प्रकार के ट्रांसमिशन ऑयल, एग्जॉस्ट पाइप और एग्जॉस्ट पाइप में तेल के लीक होने के कारण हो सकता है. ऐसा होने पर तुरंत गाड़ी को मैकेनिक के पास ले जाना चाहिए, नहीं तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है. 

गियर बदलने पर आवाज का आना

यदि ड्राइविंग के दौरान गियरशिफ्ट करने पर कुछ अजीब से आवाज आती है तो इससे गियरबॉक्स खराब हो सकता है. ऐसा गियर बियरिंग के घिस जाने की वजह से हो सकता है. लेकिन कभी कभी गियरबॉक्स में तेल कम होने के कारण भी ऐसा हो सकता है. लंबे समय तक यह समस्या रहने पर गियरबॉक्स पूरी तरह से खराब भी हो सकता है.

ऑयल लीकेज

यह दिक्कत गियरबॉक्स में अक्सर देखने को मिलती है. यह दिक्कत आसानी से दिखाई पड़ जाती है. चूंकि गियरबॉक्स इंजन से जुड़ा होता है इंजन में डाला गया इंजन ऑयल से ही गियरबॉक्स को भी स्मूथनेस मिलती है. यह लीकेज ट्रांसमिशन केसिंग में दरार, किसी लूज नट-बोल्ट, टूटी हुई सील के कारण होती है. इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें :-

Upcoming Car: कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आ रही ये SUV, क्रेटा पर पड़ सकती है भारी

Volkswagen Virtus: भारत में निर्मित फॉक्सवैगन Virtus का विदेशों में किया जाएगा निर्यात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget