एक्सप्लोरर

Upcoming BMW Cars: भारत में आ रही है बीएमडब्ल्यू की इलेक्ट्रिक एसयूवी X1 और iX1, जानिए इन लग्जरी गाड़ियों की खूबियां और क्यों हैं मार्केट में खास

BMW Cars: बीएमडब्ल्यू भारत में अपनी कारों के बाड़े में बढ़ोत्तरी करने जा रही है. नई गाड़ियों में बीएमडब्ल्यू एक्स1 और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 कारें हैं जो पेट्रोल डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में होंगी.

BMW Car Launching: भारत में गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है. जिसे देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां भी अपनी कमर कस चुकी हैं. जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू भी भारत में अपनी कारों का विस्तार करते हुए अपनी दो कारों को लॉन्च करने जा रही है. आइये देखते हैं इन कारों में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है.

बीएमडब्ल्यू एक्स1

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नई X1 फेसलिफ्ट एसयूवी को पहले वैश्विक बाजारों के लिए पेश किया था. अब नई 2023 X1 नए डिजाइन और फीचर्स के पेश की जाएगी, जो बजार में पहले से मौजूद मर्सिडीज बेंज जीएलए, वोल्वो एक्ससी40 और ऑडी क्यू3 से मुकाबला करेगी. इस कार की कीमत लगभग 60 लाख रुपये के आस पास हो सकती है.

कार का डिजाइन

BMW X1 SUV इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन की बात करें तो, इसमें बाहर से कई अपडेट देखने को मिलते हैं. भारत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध एंट्री-लेवल SUV की तुलना में ये वाली मौजूदा एक्स1 एसयूवी से ये कार लगभग 43 mm लंबी, 22 mm चौड़ी और 43 mm ऊंची है. वहीं इसका व्हीलबेस भी लगभग 22 mm बढ़ गया है.

इंटीरियर

इस कार का इंटीरियर भी काफी अपग्रेड किया गया है. अब इस कार में एक नए लुक वाला डैशबोर्ड देखने को मिलेगा. जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले वाली डुअल स्क्रीन है. इसके अलावा 10.7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर डिस्प्ले 10.25 इंच की होगी. साउंड की बात करें तो, इसमें 12-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो भी दिया जायेगा.

इंजन

इस थर्ड जनरेशन बीएमडब्ल्यू एक्स1 एसयूवी को कल देश में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प के साथ पेश किया जाएगा. जिसमें 1.5-L तीन-सिलेंडर पेट्रोल यूनिट या 2.0-L चार-सिलेंडर डीजल यूनिट इंजन होगा. पेट्रोल इंजन अधिकतम 136 hp की पावर और 230 Nm का हाइएस्ट टॉर्क जनरेट देगा. वहीं डीजल इंजन 150 hp की पावर और 360 Nm का हाइएस्ट टॉर्क जेनरेट करेगा. जिन्हें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इंजन से जोड़ा गया है.

पावर रेंज

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 64.7 kWh का बैटरी पैक दिया जायेगा, जो कार को 313 bhp की अधिकतम पावर और 493 Nm का हाइएस्ट टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम होगा.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा ने बढ़ाई XUV 700 की कीमतें, यहां देखें हर वेरिएंट की नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Leaking Water: कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
47 लाख रुपये में Mini Countryman C, क्या है सबसे स्मार्ट चॉइस?
47 लाख रुपये में Mini Countryman C, क्या है सबसे स्मार्ट चॉइस?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
महंगी कारें, महंगा पेट्रोल… फिर भी टूटा बिक्री रिकॉर्ड
महंगी कारें, महंगा पेट्रोल… फिर भी टूटा बिक्री रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget