एक्सप्लोरर

भारत में हेडक्वॉर्टर खोलेगी ये अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी, शुरू की भर्तियां

अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी फिस्कर भारत में प्रोडक्शन शुरू करने जा रही है.

अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी फिस्कर भारत में प्रोडक्शन शुरू करने जा रही है. कंपनी हैदराबाद अपना मुख्यालय बनाने को तैयार है. इसके साथ ही फिस्कर की योजना पियर इलेक्ट्रिक व्हीकल को स्थानीय रूप से बनाने और बेचने की भी है. भारत में कंपनी का उद्देश्य EV के सॉफ्टवेयर और वर्चुअल विकास का प्लांट स्थापित करता है.

मुख्य रूप से यह प्लांट सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट, एम्बेडेड इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीन लर्निंग, वर्चुअल व्हीकल डेवेलपमेंट, डेटा एनालिटिक्स पर फोकस्ड रहेगा. हैदराबाद स्थित कंपनी का हेडक्वार्टर सीधे कैलिफोर्निया (अमेरिका) के फिस्कर इंजीनियरों के साथ मिलकर काम करेगा. फिस्कर का भारत में फिस्कर विज्ञान प्राइवेट लिमिटेड नाम होगा. 

फिलहाल, भारत में फिस्कर के पास 450 कर्मचारी हैं और 200 अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है. कंपनी के CEO हेनरिक फिस्कर ने कहा, "भारत  में हम एक रणनीति के साथ विस्तार करने जा रहे हैं. इसी कारण से हमने पहले ही स्थानीय भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी. जल्द ही हैदराबाद में टीम तैयार हो जाएगी."

हेनरिक फिस्कर ने आगे कहा, "भारतीयों का टैलेंट हमें यहां फिस्कर ओशन और फिस्कर पियर की लॉन्चिंग में सहयोग करेगा." बता दें कि फिस्कर इसी नवंबर से अपनी प्रमुख ओशन इलेक्ट्रिक SUV का उत्पादन शुरू कर सकती है. कार को उत्पादन से पहले ही दुनिया भर में 40,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं. 

ओशन, फिस्कर की पहली इलेक्ट्रिक SUV होने वाली है, जिसे ऑस्ट्रिया में कंपनी के प्लांट में तैयार किया जाएगा. माना जा रहा है कि ओशन SUV विभिन्न वेरिएंट्स में टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव के साथ तीन ट्रिम्स में आ सकती है. फ्रंट-व्हील-ड्राइव ओशन स्पोर्ट 275एचपी की पावर और 403 किलोमीटर की रेंज वाला एंट्री-लेवल ट्रिम हो सकता है.

कंपनी का दावा है कि ओशन SUV का एंट्री-लेवल मॉडल 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने में सक्षम होगा. वहीं, इसका सबसे तेज ट्रिम मात्र 3.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकेगा.

यह भी पढ़ें: किआ ला रही है थ्री-रो वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानिए कब और सबसे पहले कहां होगी लॉन्च

यह भी पढ़ें: बच्चों और बड़ों के लिए ये हैं 5 स्टार सेफ्टी के साथ आने वाली देसी गाड़ियां, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
महंगी कारें, महंगा पेट्रोल… फिर भी टूटा बिक्री रिकॉर्ड
महंगी कारें, महंगा पेट्रोल… फिर भी टूटा बिक्री रिकॉर्ड
Hyundai का फेस्टिव धमाका, आएंगी 2 नई SUV
Hyundai का फेस्टिव धमाका, आएंगी 2 नई SUV
सिर्फ 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट, कितनी बनेगी Punch EV की EMI?
सिर्फ 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट, कितनी बनेगी Punch EV की EMI?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget