एक्सप्लोरर

Car Care Tips: ये होता है कार के वाइपर को यूज करने का सही तरीका, अगर गलती की तो हो जाएगा मोटा नुकसान

वाहन को धूप में खड़ा करने से जितना संभव हो सके बचना चाहिए क्योंकि धूप में वाइपर पर लगे ब्लेड की रबड़ सख्त होकर खराब हो जाती है और सही काम करने के बजाय, ये कार की विंडशील्ड पर स्क्रैच करने लग जाती है.

Car Maintenance Tips: कार में मौजूद छोटे बड़े सभी पार्ट्स की अहमियत बराबर होती है, लेकिन कभी-कभी अनजाने में तो कभी-कभी जानबूझकर लापरवाही के चलते इनमें कमी आ जाती है या खराब हो जाते है और आपकी जेब का खर्चा बढ़ जाता है. कार के बाहर शीशे पर मौजूद वाइपर भी ऐसा ही एक पार्ट है, जिसकी सही से देखभाल तो दूर ज्यादातर लोग इसे सावधानी से प्रयोग भी नहीं करते. इसीलिए हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने पर आप इनका काफी समय तक प्रयोग कर पाएंगे. 

छांव में पार्क करें वाहन 

अगर आप अपने वाहन को धूप में खड़ा करते हैं, तो ऐसा करने से जितना संभव हो सके बचना चाहिए क्योंकि धूप में वाइपर पर लगे ब्लेड की रबड़ सख्त होकर खराब हो जाती है और सही काम करने के बजाय, ये कार की विंडशील्ड पर स्क्रैच करने लग जाती है. इसलिए अपनी कार को हमेशा छांव में ही पार्क करें. 

सही ब्लेड ही डलवाएं 

कभी-कभी ऐसा होता है कि आप कहीं ब्लेड डलवाने गए और वहां पर आपकी कार के ब्लेड न होने की स्थिति में दूकान वाला आपको कोई भी ब्लेड लगा देता है. इससे बचना चाहिए और आपकी कार में जो ब्लेड कंपनी की तरफ से दिया जाता है, उसी को डलवाना चाहिए. ताकि वाइपर प्रॉपर तरीके से काम कर सके. 

वाइपर के साथ हमेशा पानी स्प्रे का प्रयोग करें 

कई बार विंड स्क्रीन पर धूल मिटटी हटाने के लिए बिना स्प्रे के ही वाइपर का प्रयोग करते रहते हैं, इससे बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से ब्लेड की रबड़ कट जाती है. जिससे विंडस्क्रीन सही से साफ होना बंद हो जाती है और वाइपर चलाने पर इस पर स्क्रैच पड़ने लगते हैं. 

जरुरत के समय ही करें प्रयोग 

वाइपर का प्रयोग बार-बार न करके, ज्यादा जरुरत पड़ने पर ही करना चाहिए. ताकि वाइपर काफी समय तक और सही से काम आ सके. वाइपर के ज्यादा और बेवजह प्रयोग से बचना चाहिए. 

सॉफ्ट कपड़े का करें ज्यादा प्रयोग 

अगर आप अपनी कार ऐसी जगह कड़ी करते हैं. जहां विंडशील्ड ज्यादा गंदी होती है, तो बार-बार वाइपर का प्रयोग करने की बजाय इसे साफ करने के लिए सॉफ्ट कपड़े का प्रयोग करना चाहिए. इससे वाइपर की अपेक्षा विंडशील्ड को ज्यादा बेहतर साफ किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- मारुति दे रही है अपनी इन कारों पर तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स, कर सकते हैं बड़ी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
Duster या Victoris? SUV खरीदने से पहले जानें माइलेज का अंतर
Duster या Victoris? SUV खरीदने से पहले जानें माइलेज का अंतर
BS-VII नियमों पर ऑटो कंपनियों ने मांगी 2035 तक राहत
BS-VII नियमों पर ऑटो कंपनियों ने मांगी 2035 तक राहत
क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया
क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget