एक्सप्लोरर

Car Washing Tips: अब कार धोने के लिए नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत, ये टिप्स करेंगे काम आसान

कार को वॉश करना अब पहले जैसा मुश्किल काम नहीं रहा. मार्केट में कई ऐसी चीजें आ गईं हैं जिनकी मदद से घर पर ही कार वॉश करना आसान हो गया है. बस इस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है.

हमारे आस-पास और सड़कों पर इतनी धूल और प्रदूषण होता है कि आए दिन गाड़ी धोने की जरूरत पड़ ही जाती है. खासतौर पर दिल्ली जैसे शहरों में कार जल्दी-जल्दी गंदी हो जाती है. वहीं कार धोते समय अक्सर लोग कई तरह की लापरवाही कर बैठते हैं जिससे उनकी कार को काफी नुकसान पहुंचता है. कार वॉश करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कार धोते समय कौनसे टिप्स अपनाने चाहिए.

सबसे पहले पानी से धो लें 
कार को सबसे पहले एक बार पानी से धो लें, अगर आप इसे सूखे कपड़े से साफ करेंगे तो इसके पेंट पर स्क्रैच होने का खतरा रहता है. ऐसे में आपको चाहिए कि सबसे पहले कार को पानी से धो लें.

वॉशिंग के लिए इसका करें यूज
कार को आम शेम्पू से न धोकर बल्कि इसके लिए मार्केट में जो स्पेशल लिक्विड आते हैं उनका इस्तेमाल करना चाहिए. डिटरजेंट पाउडर से कार के पेंट को नुकसान हो सकता है. इसलिए इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए.

कार पर से पानी अच्छी तरह से हटाएं
कार को धोने के बाद इस पर से पानी को जल्दी ही वाइप कर लेना चाहिए. अगर आप देर तक इसे कपड़े से नहीं सुखाएंगे तो इस पर पानी की बूंदे जमा हो जाएंगी. इसलिए गाड़ी को तुरंत कपड़े से साफ कर लें.

कार की पॉलिश करते समय याद रखें ये बात
जब भी आप कार वॉश करने के बाद इस पर पॉलिश लगाएं तो याद रखें कि ये धूप में न हो. सनलाइट में पॉलिश या वैक्स लगाने से गाड़ी को नुकसान हो सकता है. ध्यान रहे आजकल स्प्रे वाली पॉलिश बाजार में उपलब्ध है जो आपके काम को आसान बना सकती है. इसमें बस आपको स्प्रे करके वाइप करना है. 

स्टीयरिंग और डैशबोर्ड की सफाई
कार को बाहर से धोने के बाद अब अंदर की सफाई की बारी आती है. कार में स्टियरिंग और डैशबोर्ड को साफ करने के लिए भी आपको क्लीनिंग स्प्रे का सहारा लेना होगा. इन तमाम जगहों को स्प्रे से साफ करके साफ कपड़े से वाइप कर सकते हैं. इसके बाद आपकी कार चमचमा उठेगी.
 
सीट को ऐसे करें साफ
कार की सीट साफ करने के लिए स्पेशल फोम स्प्रे आता है. जिसको बस आपको कार की सीटों पर स्प्रे करके कुछ देर के लिए छोड़ देना है उसके बाद आपको इसी में उसे रिमूव करने के लिए इक्विपेंट दिया जाता है, जिसकी मदद से आप कार की सीटों का आसानी से साफ कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Most Affordable Cars: भारत की सबसे सस्ती कारें, मेंटेनेंस का खर्च भी है बहुत कम

Gear Shifting Tips: बिगड़ गई है आपकी कार की माइलेज, कहीं इस तरह से गियर तो नहीं बदलते आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget