एक्सप्लोरर

Car Tips: सर्दियों में कार में आती हैं ये दिक्कतें, जानिए इनसे कैसे बचा जाए

सर्दियों में कार में कई तरह की दिक्कते आती हैं. जिसकी वजह से हमें कई बार बीच रास्ते में ही परेशान होना पड़ता है. अगर आपको इन दिक्कतों से बचना है तो कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे. आइए जानते हैं इनके बारे में.

देशभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है. सर्दियां आते ही कार में कई तरह की दिक्कत आने लगती हैं. कार के स्टार्ट होने से लेकर पिकअप, हॉर्न और लाइट्स भी ठीक से काम नहीं करती. ठंड में कार के कई पार्ट्स जाम हो जाते हैं ऐसे में अगर आपने अपनी कार का मौसम के हिसाब से खास ख्याल नहीं रखा तो आपकी गाड़ी कहीं भी धोखा दे सकती है. वैसे भी अब बहुत जल्दी ठंड शुरु होने वाली है. ऐसे में आप अपनी कार के मेंटिनेंस का खास ख्याल रखें. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप सर्दियों में कार में आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं.

कार की सर्विस कोई भी मौसम हो अगर आप अपनी कार सर्विस समय पर करवाते हैं तो बहुत सी परेशानियों से बच सकते हैं. ठंड में अक्सर जब ऑफिस के लिए निकलो और कार स्टार्ट न हो तो आप समझ सकते हैं कितना गुस्सा आता है. ये परेशानी उन लोगों को सबसे ज्यादा होती है जो ठीक से कार की सर्विस नहीं करवाते. अगर आप सर्दियों में कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो कार की सर्विस जरूर करवा लें.

टायर्स की देखभाल वैसे तो आपको कार के टायर्स का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. लेकिन सर्दियों के मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है. ठंड में अगर टायरों में हवा का प्रेशर कम है तो गाड़ी के फिसलने का डर ज्यादा रहता है. सर्दियों में सड़क पर होने वाली नमी से ऐसा ज्यादा होता है. इसलिए लंबी दूरी पर जाने से पहले टायर्स जरूर चेक करवा लें. अगर टायर में कही क्रैक हो, ज्यादा घिस गए हों तो बदलवा लेने चाहिए.

बैटरी चेक करते रहें लाइट्स और होर्न का ठीक होना भी सर्दियों के लिए बहुत जरूरी हैं. ठंड शुरु होते ही आपको अपनी कार की बैटरी जरूर चेक करवा लेनी चाहिए. अगर बैटरी 3 साल से ज्यादा पुरानी है तो उसे बदलवा लें. कही कहीं सफर करते वक्त कार की लाइट्स डिम हो गईं हो या फिर हॉर्न बजाते समय आवाज ठीक तरह से नहीं आ रही है तो इसका मतलब है कि बैटरी खराब होना शुरू हो गई है. आप इसे खुद भी चेक कर सकते हैं. बैटरी के टर्मिनल पर सफेद-पीला पाउडर जैसा जमा हो तो उसे गर्म पानी और किसी हार्ड ब्रश से साफ कर लें.

चेक करें कूलेंट कार के कूलेंट को एंटीफ्रिद कहते हैं. सर्दियों के मौसम में कूलेंट का सही काम करना भी जरूरी है. ठंड में ये आपके इंजन को फ्रीज होने से बचाता है. कूलेंट का काम सिर्फ यह नहीं होता कि वह गर्म इंजन को ठंडा करता है बल्कि इंजन को नॉर्मल तापमान में रखता है. इसलिए किसी भी मौसम में कूलेंट का सही से काम करना जरुरी है.

इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच सर्दियों में कई बार स्पार्क प्लग की वजह से भी कार स्टार्ट नहीं होती. इसलिए ठंड में कार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम जैसे स्पार्क प्लग, लाइटिंग और वायरिंग को चेक करवा लें. स्पार्क प्लग की मदद से लंबे समय तक कार का इंजन चालू रखता है. सर्दियों में कार की लाइट्स का भी ख्याल रखें अगर आपको लग रहा है कि हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स सही से काम नहीं कर रहीं तो इनकी वायरिंग की जांच करवाएं या फिर इन्हें तुरंत बदलवा लें.

ये भी पढ़ें

Car Driving Tips: कार को रिवर्स करते वक्त होती है दिक्कत? तो ये टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद कितने रंग की होती हैं गाड़ियों में नंबर प्लेट, जानिए हर रंग का क्या है मतलब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Winter Bike Tips: ठंड में सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट करने में हो रही परेशानी, सबसे पहले करें ये काम
ठंड में सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट करने में हो रही परेशानी, सबसे पहले करें ये काम
Ethanol From Hair: पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान
पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान
Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget