एक्सप्लोरर

Car Servicing Tips: सही समय पर करवाएं कार की सर्विसिंग, वरना होगा पैसे का नुकसान और खराब होगी कार

Car Tips: अगर आपके पास भी कार है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है, आज हम आपको कार के रखरखाव से जुड़ी कुछ चीजें बताने वाले हैं जिनका ध्यान रखकर आप अपनी जेब पर भारी पड़ने वाले नुकसान से बच सकते हैं.

Car Tips: जिस तरह लंबे जीवन के लिए इंसान को अपने शरीर को प्रतिदिन मेंटेंन रखना आवश्यक है, उसी तरह गाड़ी को समय से मेंटेंन रखना बहुत आवश्यक है. किसी गाड़ी की लाइफ कितनी अधिक होगी, इसमें उसकी सर्विसिंग बहुत अधिक मायने रखती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी गाड़ी को सर्विस करवाने का सही समय क्या है? क्योंकि इस समय अधिकतर नई कारों में वाहन सर्विसिंग रिमाइंडर लाइट मिलता है, जिससे सर्विस का समय आने पर अपने आप ही डैशबोर्ड पर एक लाइट जलने लगती है, जिससे सर्विसिंग के समय को याद नहीं रखना पड़ता है. लेकिन यदि आपकी गाड़ी कुछ साल पुरानी है तो आपकी कार में शायद यह फीचर न हो. इसलिए आज हम आपको गाड़ी की सर्विसिंग का समय और इससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताने वाले हैं.

लॉग बुक से करें जानकारी

आपको अपनी गाड़ी को कब और कितने बार सर्विक करवाना है, इसकी जानकारी कार के मैनुअल या लॉग बुक में लिखी होती है, जिसे पढ़कर आप गाड़ी के सर्विसिंग के समय का पता लगा सकते हैं. लेकिन यदि आपके पास मैनुअल नहीं है तो एक सामान्य नियम के अनुसार आपको हर 6 महीने या 10,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, पर अपनी गाड़ी की सर्विसिंग जरूर करा लेनी चाहिए. सामान्यतौर पर नई कार के लिए पहली सर्विसिंग 1000 किलोमीटर पर कराई जानी चाहिए.

इस्तेमाल न होने पर भी कराएं सर्विसिंग

अगर आप अपनी कार का रोजाना इस्तेमाल नहीं करते हैं, फिर भी आपको तय समय से उसकी सर्विसिंग करवाना चाहिए, क्योंकि गाड़ी में मौजूद फ्लूइड को समय समय पर बदलने की जरूरत होती है.

सर्विस नहीं कराने के नुकसान

अगर गाड़ी को लंबे समय तक सर्विस नहीं कराया जाता है तो उसमें कम माइलेज और अन्य तकनीकी खामियों सहित इंजन खराब होने तक की संभावना बढ़ जाती है. यदि समय पर इंजन ऑयल चेंज करावा दिया जाए तो, इंजन की मजबूती बनी रहती है.

बन सकता है रिसाव का कारण

इंजन ऑयल को समय से नहीं बदलने पर इंजन के अंदर कार्बन की परत जमा हो जाती है. जिससे उसके पुर्जे खराब होने लगते हैं, और इंजन से तेल का रिसाव हो सकता है और बीच रास्ते में गाड़ी खराब भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें :-

देखिए 2023 हुंडई वरना 1.5 IVT का माइलेज रिव्यू, कंफर्ट और फीचर्स में भी हुआ है सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Orbiter या Hero Vida, कौन-सा स्कूटर खरीदना पड़ेगा सस्ता?
TVS Orbiter या Hero Vida, कौन-सा स्कूटर खरीदना पड़ेगा सस्ता?
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
एक साल में दी थीं 35 फिल्में, 369 कारों और अरबों के मालिक, जानें ममूटी की दिलचस्प बातें
एक साल में दी थीं 35 फिल्में, 369 कारों के मालिक, जानें ममूटी की दिलचस्प बातें
2023 की तरह इजरायल को 'लहूलुहान' करने का प्लान बना रहा ईरान- रिपोर्ट में खुलासा
2023 की तरह इजरायल को 'लहूलुहान' करने का प्लान बना रहा ईरान- रिपोर्ट में खुलासा
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर मचा बवाल
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर मचा बवाल
Embed widget