एक्सप्लोरर

Car Seatbelt: बिना परेशानी के भी पहन सकते हैं सीट बेल्ट, बस अपनाने होंगे ये उपाय

यात्रा छोटी हो या बड़ी सीट बेल्ट का हमेशा अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए. आसान तरीके से इस तरह सीट बेल्ट का प्रयोग कर सकते हैं.

Car Safety Features: कार में सफर के दौरान किसी भी दुर्घटना में खुद को और परिवार को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका है सीट बेल्ट पहनना. लेकिन देश में बहुत से लोग बिना सीटबेल्ट के इस्तेमाल के ही यात्रा करना पसंद करते हैं और ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हैं. गाड़ी में यह फीचर पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए ही दिया जाता है इसलिए इसका अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाना चाहिए. हालांकि बहुत से लोग सीटबेल्ट नहीं पहनने का कारण यह बताते हैं कि उन्हें इससे घुटन महसूस होती है. कारों में वाई शेप के थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट का इस्तेमाल किया जाता है, जो कार में बैठे व्यक्ति को अचानक से झटका लगने पर सामने की ओर तेजी से टकराने से रोकता है. जिससे यात्री की गंभीर चोटों से सुरक्षा होती है. ऐसे में इसका इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है. लेकिन जो लोग सीटबेल्ट बांधने में घुटन महसूस होने की शिकायत करते हैं वो भी कुछ आसान से स्टेप्स को अपनाकर आसानी से सीट बेल्ट बांध सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये स्टेप्स?

Step1: हमेशा गाड़ी की सीट पर सीधा बैठने का प्रयास करें, इससे सीट बेल्ट आपके गले को परेशान नहीं करेगी और यह छाती के-आस पास के हिस्सों को पकड़कर रखेगी. 

Step 2: जिन लोगों की हाईट कम होती है वे अपनी सीट को ऊपर या नीचे अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं जिससे सीटबेल्ट उनके गर्दन के हिस्से को परेशान न करे. लेकिन ऐसा करते समय अपनी ड्राइविंग की सहूलियतों का भी विशेष रूप ध्यान रखें.   

Step 3: बहुत सारी नई गाड़ियों में सीटबेल्ट एडजस्टमेंट पॉइन्ट जैसी सुविधा मिलने लगी है. यदि आपकी गाड़ी में यह फीचर है तो इसका इस्तेमाल करके आप अपने हिसाब से सीटबेल्ट की परफेक्ट फिटिंग कर सकते हैं.  

Step 4: आप आराम के लिए एक सीट बेल्ट रैप कुशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि इसी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन इसके अधिक सॉफ्ट होने के कारण सीटबेल्ट का दबाव कुछ कम महसूस होता है.  

न करें ये काम

सीटबेल्ट पहनने के बाद उसके नीचे अपने हाथों को न खिसकाएं क्योंकि इससे आपका सीट बेल्ट आपको तेज झटके से होने वाले नुकसान से नही बचा पाएगा.  

ये है खतरनाक

हमेशा सीटबेल्ट को गाड़ी स्टार्ट करने से पहले ही पहन लें क्योंकि चलती गाड़ी में स्टीयरिंग छोड़ कर सीटबेल्ट पहनना खतरनाक हो सकता है. साथ ही सीटबेल्ट को ढीला करने वाले किसी डिवाइस का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे आपके सीटबेल्ट पहनने का कोई फायदा नहीं रह जाता है.   

हमेशा पहने सीट बेल्ट 

यात्रा छोटी हो या बड़ी सीट बेल्ट का हमेशा अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए. इसके लिए कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें :-

Tata Tiago EV: देश की पहली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, टाटा टियागो EV में क्या है खास बात

RC Transfer: अब ऑनलाइन भी कर सकते हैं RC ट्रांसफर के लिए आवेदन, बस इन डॉक्यूमेंट्स को रखें साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India's First Hydrogen Train: जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget