एक्सप्लोरर

Price Hike on Vehicles: बीएस6 फेज-2 के चलते शुरू हो गयी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जान लीजिये नई कार लेने पर कितनी जेब ढीली होगी अब!

वाहन निर्माता कंपनियां जल्द ही अपनी अपनी बीएस6 अपडेटेड गाड़ियों की बढ़ी हुई कीमतों का एलान कर सकती हैं. हालांकि टाटा और किआ जैसी कंपनियों ने इसकी शुरुआत भी कर दी है.

Price Hike on Cars: भारत में 1 अप्रैल से बीएस6 फेज2 (नए आरडीई नॉर्म्स) की शुरुआत होने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, नए आरडीई नॉर्म्स की शुरुआत के साथ ही कार निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ने की तैयारी कर रही हैं, जोकि 2-4 प्रतिशत की हो सकती है. यानि अलग-अलग वाहन की मैन्युफैक्चरिंग और मॉडल के मुताबिक ये 15,000-20,000 के आस पास देखने को मिल सकती है. वहीं मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा, एमजी, किआ जैसी तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों की बढ़ी हुई कीमत की घोषणा जल्द कर सकती हैं. वहीं कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों पर 5% तक की बढ़ोत्तरी की घोषणा करना शुरू कर दी है.

महंगी होने लगी गाड़ियां 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक, वाहन निर्माता कंपनियां जल्द ही अपनी अपनी बीएस6 अपडेटेड गाड़ियों की बढ़ी हुई कीमतों का एलान कर सकती हैं. हालांकि टाटा और किआ जैसी कंपनियों ने इसकी शुरुआत भी कर दी है. किआ ने अपने आरडीई नॉर्म्स और E20 फ्यूल आधारित वाहनों पर 2.5 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान कर दिया है, जिसमें किआ की तीनों (सेल्टोस, सॉनेट और कैरेंस) गाड़ियां शामिल हैं.

बाकी कंपनियां भी बढ़ाने वाली है कीमत 

जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ही अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने के संकेत दिए है, जोकि 20,000 तक की हो सकती है. वहीं मारुति ने भी अपनी कुछ गाड़ियों को अपडेट किया है. इसके अलावा होंडा ने हाल ही में अपनी नई होंडा सिटी लॉन्च की है, लेकिन इसके अलावा अन्य गाड़ियों पर अप्रैल से कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.

टाटा करेगी 5% की बढ़ोत्तरी 

टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों पर 5% प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी का एलान कर दिया है, जबकि टाटा अपने पैसंजर वाहनों को फरवरी में ही नए आरडीई नियमों के मुताबिक अपडेट कर चुकी है. वाहनों के अपडेशन में बदले गए पार्ट्स के मुताबिक कंपनी पहले ही 1.2 प्रतिशत की घोषणा कर चुकी है, जिसे आगे संशोधित किया जा सकता है.

वहीं ज्यादातर लग्जरी पहले से ही बीएस6 इंजन के साथ आती हैं, लेकिन इनमें फोरेक्स और इनपुट कॉस्ट के चलते कंपनियां कीमतों कुछ बढ़ोतरी कर सकती हैं. इसी के चलते मर्सेडीज बेंज ने अपनी गाड़ियों में 5% कीमत बढ़ाने का एलान किया है. जबकि लेक्सस जैसी कंपनियां स्थिति के मुताबिक फैसला लेने का इंतजार कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Govt Economic Survey: दिल्ली की सड़कों से कम हो रही गाड़ियां, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा, इस आंकड़े को देखकर आपको भी भरोसा नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget