एक्सप्लोरर

Car Maintenance Tips: अपनी गाड़ी को रखना है हमेशा मेंटेन, तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी कार कभी आपको रास्ते में धोखा न दे, तो हम बताने वाले हैं कुछ आसान टिप्स जिन्हें अपनाकर अपनी कार का ख्याल रख सकते हैं.

Car Care Tips: गाड़ी खरीदना हर किसी का सपना होता है, और बहुत से लोग इसके लिए कई सालों तक पैसे इकट्ठा करते रहते हैं. ऐसी में गाड़ियों के शौकीन लोग अपनी कार को एक फैमिली मेंबर की तरह मानते हैं और उसका हमेशा ख्याल रखते हैं. ऐसे में यदि आप भी अपनी गाड़ी से प्यार करते हैं और आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी हमेशा एकदम नई जैसी मेंटेन बनी रहे, आज हम आपको 5 ऐसे मेंटेनेंस टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए. 

यूजर मैनुअल को करें फॉलो 

गाड़ी को मेंटेन रखने के लिए आपको हमेशा अपनी गाड़ी के साथ मिलने वाले यूजर मैनुअल का पालन करना चाहिए. यहां आपको गाड़ी के हर एक पार्ट के बारे में डिटेल में जानकारी मिल जाएगी, जिसमें सेफ्टी फीचर्स, रिमोट कंट्रोल, की, फ्यूल, इंजन ऑयल, टायर, ड्राइविंग एसिस्टेंस सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं. यदि आपके पास यूजर मैनुअल को नहीं है, तो आप इसे कार कंपनी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. 

टायर प्रेशर पर रखें नजर

कार का टायर गाड़ी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है, इसलिए इसके प्रेशर को मेंटेन रखना हमेशा जरूरी है. टायर का प्रेशर सही नहीं होने पर यह जल्दी खराब हो सकता है और यात्रा के दौरान कभी भी फट भी सकता है. कोशिश करें कि टायर में हमेशा नाइट्रोजन ही भरी जाए. टायर प्रेशर का माइलेज पर भी प्रभाव पड़ता है. 

ऑयल और ऑयल फिल्टर 

कार एक तरह की जटिल मशीन है जो कई छोटे बड़े पुर्जों से मिलकर बनी होती है. कार का इंजन सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिससे गाड़ी को चलाने के लिए पॉवर मिलती है. इसलिए इसे मेंटेन रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए आपको समय समय पर इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर को चेंज करवाते रहना चाहिए, जिससे इंजन की लाइफ बढ़ाने में मदद मिलती है. 

 इंजन को साफ रखें

इंजन का कार का दिल माना जाता है और आपको इसे मेंटन रखने की ज़रूरत है. इसे अंदर से साफ रखने के लिए आपको हमेशा अच्छी क्वॉलिटी के ब्रांडेड इंजन ऑयल का ही उपयोग करना चाहिए. आपको इसे समय-समय पर बाहरी तौर पर भी साफ करना चाहिए. इंजन पर जमी धूल और मलबे के साथ अन्य सभी  गंदगी को साफ करने के लिए इंजन क्लीनर का उपयोग करना चाहिए.

इंटिरियर को साफ़ रखे

गाड़ी को बाहर से चमकाने से साथ साथ, इसके इंटीरियर की सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए. इसकी सफाई के लिए आप एक छोटे कार वैक्यूम क्लीनर का उपयोग कर सकते हैं. खासकर एयर वेंट, गियर स्टिक बेस और स्टीयरिंग व्हील के नीचे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें :- ग्लोबल डेब्यू के पहले ही जारी हुई नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो की झलक, मिलेंगे कई बड़े अपग्रेड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर चलती है 600 KM, Tata की इस EV की इतनी है कीमत
फुल चार्ज पर चलती है 600 KM, Tata की इस EV की इतनी है कीमत
E20 के दौर में पुरानी Car खरीद रहे, पहले Check करें ये चीज
E20 के दौर में पुरानी Car खरीद रहे, पहले Check करें ये चीज
फुल टैंक कराने पर कितना चलेगी Classic 350? खरीदने से पहले जानें
फुल टैंक कराने पर कितना चलेगी Classic 350? खरीदने से पहले जानें
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget