एक्सप्लोरर

Car Emergency Tricks: ब्रेक फेल होने से चाबी की बैटरी खत्म होने तक, इमरजेंसी में आपकी जान बचाएंगी ये ट्रिक्स

Car Emergency Button: क्या आपको पता है कि आपकी कार में एक ऐसा छिपा हुआ बटन होता है, जो इमरजेंसी की स्थिति में आपकी जान बचा सकता है? चलिए जानते हैं इन हिडन बटन का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.

Car Hidden Button For Emergency: आज की मॉडर्न कारें केवल लक्ज़री और परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि सेफ्टी और इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की जाती हैं. हालांकि, बहुत से लोग अपनी कार में मौजूद जरूरी इमरजेंसी फीचर्स से अनजान रहते हैं. यहां हम आपको चार ऐसी कार ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो संकट के समय आपके लिए लाइफ सेवर साबित हो सकती हैं.

गियर लॉक में फंसी कार? ये ट्रिक अपनाएं

अगर कभी आपकी कार गियर मोड से बाहर नहीं आ रही है, या चाबी डालने के बावजूद इंजन स्टार्ट नहीं हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं. गियर शिफ्टर के पास एक छोटा सा पीला बटन या स्लाइडिंग कवर होता है. वहां आप अपनी कार की चाबी डालें और हल्के से दबाएं, इससे गियर लॉक रिलीज हो जाएगा. अब आप मैनुअल मोड में गाड़ी को न्यूट्रल कर सकते हैं, यह विशेष रूप से टो कराने या पार्किंग के दौरान बेहद काम आता है.

स्मार्ट चाबी की बैटरी खत्म? दरवाजा फिर भी खुलेगा

अगर स्मार्ट चाबी (Key Fob) की बैटरी खत्म हो गई है और रिमोट काम नहीं कर रहा, तो गाड़ी के दरवाजे को मैन्युअली खोलना भी संभव है. दरवाज़े के हैंडल के नीचे एक छोटा होल या कवर दिया होता है. उसे हटाकर अपनी मैकेनिकल की का इस्तेमाल करें और दरवाजा खोलें. यह फीचर लगभग हर कार में होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका उपयोग कैसे करना है.

ब्रेक फेल हो जाए तो कैसे बचें?

गाड़ी चलाते वक्त अगर ब्रेक फेल हो जाए तो घबराएं नहीं. आप धीरे-धीरे हैंड ब्रेक को ऊपर खींचें और पकड़ें, इससे गाड़ी की गति धीरे-धीरे कम हो जाएगी. ध्यान रहे, झटके से हैंड ब्रेक खींचने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट सकती है. इसलिए यह प्रक्रिया धीरे और नियंत्रित ढंग से करें.

कार में फंसने पर कैसे निकलें बाहर?

कभी एक्सीडेंट के दौरान अगर आप कार के अंदर या डिक्की में फंस जाएं, तो भी बचने का रास्ता मौजूद है. पिछली सीटों के पास एक बटन या लीवर होता है जिसे दबाकर सीट को फोल्ड किया जा सकता है. इसके बाद डिक्की में जाएं, जहां एक इमरजेंसी स्विच लगा होता है. इस स्विच को तीर की दिशा में दबाएं - डिक्की खुल जाएगी और आप बाहर निकल सकते हैं. यह ट्रिक जानना किसी भी राइडर के लिए जान बचाने वाला ज्ञान हो सकता है.

ये भी पढें: Tesla Robotaxi: सड़कों पर दौड़ती दिखी बिना ड्राइवर वाली रोबोटैक्सी, 22 जून को Elon Musk करने जा रहे लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget