एक्सप्लोरर

कार की बैटरी डेड हो जाए तो कैसे करें स्टार्ट? मुश्किल समय में काम आएंगे ये आसान Tips

अगर कभी आपकी कार की बैटरी डेड हो जाए और इंजन स्टार्ट न हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे समय में कुछ आसान तरीकों से कार को दोबारा स्टार्ट किया जा सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं.

अगर आपकी कार की बैटरी डेड हो जाए तो यह सच में बड़ी परेशानी बन सकती है. खासकर तब, जब आप किसी सुनसान जगह पर हों या आसपास मदद के लिए कोई न हो. बैटरी डेड होने पर कार स्टार्ट ही नहीं होती और ऐसी स्थिति में ड्राइवर सबसे ज्यादा घबराता है. लेकिन अगर आपको कुछ आसान तरीके पता हों तो आप अपनी कार को खुद भी स्टार्ट कर सकते हैं और मुश्किल समय से निकल सकते हैं.

धक्का देकर स्टार्ट करें

  • दरअसल, सबसे आसान तरीका है कार को धक्का देकर स्टार्ट करना. इसके लिए पहले कार को न्यूट्रल गियर में डालें और इग्निशन ऑन करें. अब किसी से कहें कि वह कार को पीछे से धक्का लगाए. जैसे ही कार थोड़ी स्पीड पकड़ ले, क्लच दबाकर दूसरे या तीसरे गियर में डालें और धीरे-धीरे क्लच छोड़ दें. अक्सर इससे इंजन स्टार्ट हो जाता है. अगर पहली बार में कार स्टार्ट न हो तो दोबारा कोशिश करें. यह पुराना लेकिन भरोसेमंद तरीका है, जिसका इस्तेमाल आज भी कई लोग करते हैं.

जंपर केबल का इस्तेमाल करें

  • दूसरा तरीका है जंपर केबल का इस्तेमाल करना. इसके लिए आपको दूसरी कार की जरूरत होगी. दोनों कारों को पास-पास खड़ा करें और ध्यान रखें कि दोनों के इंजन बंद हों. फिर जंपर केबल को दूसरी कार की बैटरी से जोड़कर अपनी कार की बैटरी में लगाएं और स्टार्ट करने की कोशिश करें. इस तरीके से कार तुरंत स्टार्ट हो जाती है. इसलिए अपनी कार में हमेशा एक जंपर केबल रखना अच्छा होता है, क्योंकि यह इमरजेंसी में बहुत काम आती है.

कार स्टार्ट होने के बाद क्या करें?

  • एक बार कार स्टार्ट हो जाए, चाहे वह धक्का देकर हो या जंपर केबल से, उसे तुरंत बंद न करें. कार को कम से कम 20 से 30 मिनट तक चलाएं या थोड़ी दूरी तक ड्राइव करें ताकि बैटरी फिर से चार्ज हो सके. इसके बाद बैटरी की हालत चेक कराएं और जरूरत हो तो उसे बदलवा लें. ऐसा करने से आगे आपको फिर से बैटरी डेड होने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: Tata Altroz को भारत NCAP से मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, जानें किन गाड़ियों को देती है टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi-NCR वालों की मौज! 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में
Delhi-NCR वालों की मौज! 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में
नई Dzire का Mileage कर देगा खुश! 1 KG CNG में दौड़ेगी इतने KM
नई Dzire का Mileage कर देगा खुश! 1 KG CNG में दौड़ेगी इतने KM
कार लॉक हो गई और चाबी भी अंदर रह गई? बिल्कुल भी न करें ये काम
कार लॉक हो गई और चाबी भी अंदर रह गई? बिल्कुल भी न करें ये काम
10 मिनट में चार्ज होगी कार की बैटरी, चीन की Sunwoda EVB की दावा
10 मिनट में चार्ज होगी कार की बैटरी, चीन की Sunwoda EVB की दावा

वीडियोज

आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?
जमुई की घटना पर जवाब कौन देगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'
ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'
BB20: मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा
मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: फैकल्टी ने निकाला मार्च, हटाए गए प्रोफेसर का किया समर्थन
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: फैकल्टी ने निकाला मार्च, हटाए गए प्रोफेसर का किया समर्थन
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
अक्टूबर में लगाएं ये सब्जियां, सर्दियों में होगी तगड़ी कमाई
अक्टूबर में लगाएं ये सब्जियां, सर्दियों में होगी तगड़ी कमाई
Embed widget