एक्सप्लोरर

Car Interior Accessories: लंबे सफर में कार में जरूर रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी दिक्कत, जानें डिटेल्स

लंबे सफर में आपको कार के अंदर कई चीजों की जरूरत पड़ती है जो आपके सफर को आरामदायक बनाने में भी मदद करते हैं. इसमें सबसे पहला है फोन होल्डर.

Car Accessories: देश में अक्सर लोग वीकेंड पर लंबे टूर पर निकल जाते हैं. ऐसे में कई बार लोग अपनी गाड़ी में कई चीजों को रखना भूल जाते हैं जिससे कई बार लंबे सफऱ के दौरान लोगों को कई मुसीबतों का भी सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही 5 जरूरी चीजों के बारे में जिन्हें लंबे सफर के दौरान कार में रखना जरूरी होता है. ये एक्सेसरीज आपको सड़क पर आने वाली दिक्कतों से बचाने में मदद करता है. आइए जानते हैं विस्तार से.

ये हैं जरूरी कार एक्सेसरीज

दरअसल, लंबे सफर में आपको कार के अंदर कई चीजों की जरूरत पड़ती है जो आपके सफर को आरामदायक बनाने में भी मदद करते हैं. इसमें सबसे पहला है फोन होल्डर. देश में आज सबके पास स्मार्टफोन है जिसकी मदद से लोग लंबे सफर में नेविगेशन का यूज करते हैं.

साथ ही इससे गाने और कॉलिंग का भी यूज किया जाता है. ऐसे में कार चलाते समय फोन का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है जिसके लिए कार में फोन होल्डर जरूरी होता है. यह स्मार्टफोन को आपके सामने प्लेस करके आपकी ड्राइविंग को आसान बनाता है.

कार चार्जर

कार में चार्जर का होना भी जरूरी होता है. लंबे सफर में स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है. बिना चार्जर के स्मार्टफोन को चार्ज नहीं किया जा सकता है. ऐसे में अपने नजदीकियों से बात करने के लिए स्मार्टफोन का चार्ज रहना जरूरी होता है.

पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर

इसके अलाव लंबे सफर के दौरान टायर पंक्चर होने का भी डर बना रहता है. ऐसे में पोर्टेबल टायर इनफ्लेटर आपको पंक्चर के दौरान होने वाली दुर्घटना से बचाता है. इस डिवाइस की मदद से टायर में अपने आप ही हवा भर जाती है. दरअसल, देश में वाहनों में ट्यूबलेस टायर दिए जाते हैं जिससे अगर टायर पंक्चर भी हो जाता है तो यह अपने आप हवा को भरकर आपको करीब 100 किमी तक आसानी से पहुंचा सकता है.

First Aid Kit

इसके अलावा लंबे सफर के दौरान कार में फर्स्ट एड किट जरूर होना चाहिए. यह आपको आपातकालीन स्थिति में काफी मदद करता है. इस किट में पट्टियां, एंटीसेप्टिक और कई जरूरी दवाएं मौजूद होती हैं.

इसके अलावा कार में एक टॉर्च का होना भी जरूरी होता है. यह आपको रात में होने वाली समस्याओं से निपटने में मदद करता है. वहीं रात के अंधेरे में टॉर्च आपको जरूरी सामान को खोजने में भी मदद करता है. ऐसे में इन जरूरी चीजों का लंबे सफर के दौरान कार में होना आपको कई मुसीबतों से बचाता है.

यह भी पढ़ें: 

Hyundai की इस बजट कार को अब महज 2 लाख रुपये देकर ले आएं घर, इतनी बनेगी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget