एक्सप्लोरर

टेस्टिंग के दौरान दिखी BYD की नई इलेक्ट्रिक SUV, टाटा और महिंद्रा की इन गाड़ियों से होगी टक्कर

यूरोपियन वर्जन की कीमत सामने आने के कुछ ही समय बाद BYD Atto 2 को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. हालांकि यह पूरी तरह कवर थी, यूके में इसके बेस मॉडल की कीमत करीब 32.5 लाख रुपये रखी गई है.

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं और अब इसमें BYD भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. यूरो-स्पेक मॉडल की कीमत सामने आने के कुछ समय बाद ही BYD Atto 2 को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया. हालांकि यह पूरी तरह कवर की गई थी, लेकिन इसके डिजाइन और LED टेललाइट्स से साफ हो गया कि यह Atto 2 ही है.

कैसी है बैटरी और पावरट्रेन?

  • BYD Atto 2 में कंपनी की 45kWh ब्लेड बैटरी मिलती है, जो WLTP के अनुसार 463Km (शहर) और 312Km (हाईवे + शहर) की रेंज देती है. इसमें 130kW मोटर दी गई है, जो 290Nm टॉर्क जनरेट करती है. यह SUV सिर्फ 7.9 सेकंड में 0-100Km/h की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 160Km/h है.

प्रीमियम फीचर्स से लैस

  • डिजाइन के मामले में Atto 2 को बेहद स्टाइलिश लुक दिया गया है. इसमें स्लीक फ्रंट फेसिया, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs और एल्युमिनियम रूफ रेल्स मिलते हैं. टेक्नोलॉजी के मामले में इसमें NFC की, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, रेन सेंसिंग वाइपर्स और कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं.

भारत में संभावित कीमत और मुकाबला

  • यूके में इसकी शुरुआती कीमत 30,850 GBP (लगभग 32.5 लाख) रखी गई है. भारत में कीमत थोड़ी अलग हो सकती है और इसके लगभग 35 लाख में आने की उम्मीद है. इस कीमत पर यह सीधा महिंद्रा XEV 9e और टाटा हैरियर EV से मुकाबला कर सकती है.

  • महिंद्रा XEV 9e में 210kW की मोटर दी गई है, जो 380Nm टॉर्क और 79kWh बैटरी के साथ आती है. इस SUV की WLTP रेंज 656 किलोमीटर है, जबकि असल ड्राइविंग में इसकी रेंज करीब 462 किलोमीटर रहती है. टाटा हैरियर EV में 175kW पावर और 504Nm टॉर्क वाला QWD सिस्टम दिया गया है, जो लगभग 622 किलोमीटर की अनुमानित रेंज देता है. दूसरी ओर, BYD की सबसे बड़ी खासियत उसकी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी है. वहीं, महिंद्रा और टाटा भारतीय ग्राहकों के भरोसे और मजबूत आफ्टरसेल्स सर्विस की वजह से ज्यादा पॉपुलर माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: कटौती के बाद कितनी सस्ती मिलेंगी Hyundai की ये कारें? देखें एक्सपेक्टेड प्राइस लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget