एक्सप्लोरर

BYD Electric: कल आ रही है बीवाईडी ऑटो 3 ईवी, इन इलेक्ट्रिक कारों को देगी तगड़ी टक्कर

इस अपकमिंग कार का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी, एमजी जेडएस ईवी, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक, महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा.

Upcoming Electric Car in India: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, और इस लिस्ट में चीन की EV निर्माता कंपनी बीवाईडी (BYD) कल यानि 11 अक्टूबर को अपनी एक नई कार को शामिल कराने वाली है. बिल्ड योर ड्रीम, कल भारत के लिए अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार बीवाईडी ऑटो 3 (BYD Atto 3) को लॉन्च करेगी. यह नई कार देश में मौजूद कई अन्य कारों से मुकाबला करेगी. तो चलिए जानते हैं क्या है इस कार की खासियत और क्या हैं इस कार के अन्य विकल्प. 

कैसी होगी BYD Atto 3

इस नई ईवी में एक 49.92 kWh और 60.49 kWh के दो ब्लेड बैटरी पैक विकल्प मिलने की उम्मीद है. जिससे एक सिंगल चार्ज पर क्रमशः 345 किलोमीटर और 420 किलोमीटर तक की रेंज प्राप्त की जा सकती है. इस कार की संभावित कीमत 30 लाख रुपये के करीब हो सकती है. इसकी डिलिवरी अगले साल के शुरुआत में शुरू होगी. 

टाटा नेक्सन ईवी

टाटा की नेक्सन ईवी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है. इसमें एक 40.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो एक सिंगल चार्ज में 437 किलोमीटर तक चल सकता है. इस कार की की एक्स शोरूम कीमत 17.50 लाख रुपये से 20.04 लाख रुपये के बीच है. 

MG ZS EV

एमजी जेडएस ईवी, एक्साइट और एक्सक्लूसिव जैसे दो वैरिएंट में आती है. जिसमें 50.3kWh बैटरी पैक दिया गया है. इस कार का इलेक्ट्रिक मोटर 174 bhp की पॉवर और 280 Nm का टार्क जेनरेट करता है. यह कार सिंगल चार्ज पर 461 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है. इसकी कीमत 22.58 लाख रुपये से 26.60 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच है.

Hyundai Kona Electric

हुंडई की कोना इलेक्ट्रिक भी बीवाईडी ऑटो 3 को कड़ी टक्कर दे सकती है. इस कार में ईको, कम्फर्ट और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं. यह EV सिंगल चार्ज पर 452 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है. भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.02 लाख रुपये के बीच है. 

महिंद्रा एक्सयूवी 400

XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी अगले साल के शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है. इस कार में में PSM इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक 39.4 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो IP 67 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट-प्रूफ भी है. यह कार 147hp की पॉवर और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकती है. यह कार 456 किलोमीटर तक तक की रेंज देगी. 150 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकती है.

यह भी पढ़ें :-

Tata Nexon: बाजार में नहीं है टाटा नेक्सन का कोई मुकाबला, सितंबर में हुई जबरदस्त सेल

Car Comparison: महिंद्रा एक्सयूवी 300 टर्बोस्पोर्ट या हुंडई वेन्यू एन लाइन, जानें किसे खरीदना होगा बेस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget