एक्सप्लोरर

15 लाख में खरीदें टॉप ऑटोमेटिक SUV कार, प्रीमियम फीचर्स के साथ ये हैं बेस्ट ऑप्शन

अगर आप ऑटोमेटिक एसयूवी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा आपके लिए अच्छे ऑप्शन हैं. कीमत के मामले में दोनों कार लगभग एक बराबर हैं. हालांकि लुक में किआ सेल्टोस और सेफ्टी में हुंडई क्रेटा थोड़ा आगे है. जानते हैं दोनों के ऑटोमेटिक वर्जन में क्या है खास.

अगर आप एक शानदार ऑटोमेटिक एसयूवी कार खऱीदना चाहते हैं तो मिड एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा और किआ सेल्टोज काफी अच्छे ऑप्शन हैं. मार्केट में ये दोनों कार मोस्ट डिमांडिग लिस्ट में हैं. यही वजह है कि ये दोनों कार एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. हुंडई क्रेटा और किआ के ऑटोमेटिक वर्जन भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि क्रेटा और सेल्टॉस हॉट सेलिंग कार की लिस्ट में नंबर एक पर हैं. इन दोनों कार में आपको डीज़ल, पेट्रोल और दोनों ऑटोमेटिक वर्जन उपलब्ध है. इन दोनों एसयूवी के ऑटोमेटिक वर्जन को महिलाएं भी काफी पसंद कर रही हैं. ये बात सच है कि ऑटोमेटिक कार चलाने में काफी आसान होती हैं. ऐसे में अगर आप भी ये कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको दोनों कारों फीचर्स औ कीमत के बारे में बता रहे हैं. जानते हैं आपके लिए कौन सी कार अच्छी रहेगी.

सेल्टॉस और क्रेटा का लुक- सबसे पहले इन दोनों कार के लुक की बात करते हैं. एसयूवी कार का स्पोर्टी फीचर सबसे खास पॉइंट है जिसमें किआ सेल्टॉस को ज्यादा नंबर मिलते हैं. इस कार में डुअल मफलर होने की वजह से ये ज्यादा स्पोर्टी लुक देती है. वहीं नई क्रेटा में पीछे डुएल मफलर नहीं दिया गया है जिससे इसका लुक थोड़ा कम स्पोर्टी लगता है.

सेल्टॉस और क्रेटा के फीचर में अंतर- बात करें इन दोनों कार के फीचर्स की तो मोटे तौर पर किआ सेल्टोस और क्रेटा में ज्यादा अंतर नहीं है. हालांकि कुछ फीचर्स किआ में ज्यादा दिए गए हैं तो वहीं क्रेटा में भी ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं जो आपको किआ में नहीं मिलेंगे. दोनों का इंटीरियर लगभग एक जैसा है. सेल्टोज HTX में ऑल एलईडी सेटअप दिया गया है लेकिन क्रेटा में 1-2 हेलॉजन भी दिए गए हैं. किआ सेल्टोस की लंबाई 4315MM है तो वहीं क्रेटा की लंबाई 4300MM है. दोनों के टॉप मॉडल में आपको सनरुफ फीचर मिलेगा हालाकिं क्रेटा का सनरूफ सेल्टोस से थोड़ा बड़ा है.

सेल्टॉस और क्रेटा में सेफ्टी फीचर्स- बात करें अगर सेफ्टी फीचर्स की तो सेल्टोस के सिर्फ टॉप मॉडल में आपको 5 एयरबैग मिलेंगे. वहीं क्रेटा के टॉप मॉडल से नीचे वाले मॉडल्स में भी 5 एयरबैग दिए गए हैं. क्रेटा में आपको हिल असिस्ट का फीचर मिलेगा लेकिन किआ में ये फीचर सिर्फ टॉप मॉडल में ही मिलेगा. पहाड़ों पर ड्राइव के वक्त ये फीचर काफी काम आता है. क्रेटा में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है जबकि सेल्टोस में ये फीचर नहीं है. वहीं हुंडई क्रेटा में व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे फीचर्स हैं जो आपको किआ सेल्टोस में नहीं मिलेंगे.

इसके अलावा क्रेटा में ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो होल्ड फंक्शन, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड फंक्शन जैसे रॉयल फीचर मिल रहे हैं. वहीं कुछ फीचर्स जैसे दोनों ओर पार्किंग सेंसर, एंटी थेफ्ट अलार्म, चेक वॉर्निग, ब्रेक असिस्ट और क्लच लॉक जैसे फीचर्स आपको सिर्फ किआ सेल्टोस में मिलगें. क्रेटा में सिर्फ पीछे पार्किंग सेंसर दिया गया है. इसके अलावा ये दूसरे फीचर्स नहीं हैं.

सेल्टोस और क्रेटा की कीमत- अब बात करते हैं सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट कीमत की. आपको बता दें हम यहां ऑटोमेटिक वर्जन की बात कर रहे हैं. किआ सेल्टोज पेट्रोल इंजन की एक्स शोरूम कीमत 14.50 लाख से शुरु होती है. किआ सेल्टोज डीज़ल ऑटोमेटिक की शुरुआत 13.70 लाख से होती है. वहीं हुंडई क्रेटा  पेट्रोल इंजन की कीमत भी 15 लाख से शुरु होती है. हुंडई क्रेटा का डीजल इंजन ऑटोमेटिक वर्जन की शुरुआत 16 लाख से होती है. आप अपने बजट के हिसाब से कोई भी कार खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कम बजट के साथ ये हैं प्रीमियम हैचबैक कार, जानिए फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget