एक्सप्लोरर

कम बजट के साथ ये हैं प्रीमियम हैचबैक कार, जानिए फीचर्स और कीमत

आजकल प्रीमियम हैचबैक कारों में आपको बेहतरीन पावर वाला इंजन, प्रीमियम फीचर्स और शानदार सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं. खास बात ये है कि ये कार आपके बजट में फिट बैठती हैं. आइये जानते हैं मोस्ट डिमांडिंग प्रीमियम हैचबैक कार कौन सी हैं.

ऑटोमोबाइल सेक्टर में एंट्री लेवल की हैचबैक कारों को लोग काफी पसंद करते हैं. इन कारों की कीमत काफी कम होती है. खात बात ये है कि एंट्री लेवल की ये हैचबैक कार काफी अच्छा माइलेज देती हैं. आप चाहें तो हैचबैक सेगमेंट में प्रीमियम हैचबैक कार का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. प्रीमियम हैचबैक कारों में आपको शानदार सेफ्टी फीचर्स और बेहतरीन पावर का इंजन मिलेगा. इन कारों की कीमत भी आपके बजट में फिट हो जाएगी. तो अगर प्रीमियम हैचबैक कार खरीदने का आप भी प्लान कर रहे हैं तो हम आपको 2 पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक कारों की पूरी डिटेल दे रहे हैं. इस सेगमेंट में ये आपके लिए काफी अच्छे ऑप्शन हैं.

Hyundai i20- हुंडई की इस कार को लोग काफी पसंद करते हैं. Hyundai i20 में आपको पहला एडवांस्ड 1.2 कप्पा पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 1197 सीसी का है. ये इंजन 4208 आरपीएम पर 11.7 केजीएम का टॉर्क और 6000 आरपीएम पर 83 पीएस की मैक्सिमम पावर देता है. वहीं दूसरा 1.5 लीटर का यूटू सीआरडीआई डीजल इंजन है, जो 1493 सीसी का है. ये इंजन 1500 से 2750 आरपीएम पर 24.5 केजीएम का टॉर्क और 4000 आरपीएम पर 100 पीएस की पावर देता है. इसमें तीसरा 998 सीसी का 1.0 लीटर का कप्पा टर्बो जीटीआई पेट्रोल इंजन है, ये 1500 से 4000 आरपीएम पर 17.5 केजीएम का टॉर्क और 6000 आरपीएम पर 120 पीएस की पावर जनरेट करता है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल, इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन, 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और डीसीटी ट्रांसमिशन मिलता है. फीचर्स के मामले में ये इस सेगमेंट की बेस्ट कार है. Hyundai i20 में आपको सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट,  हिल असिस्ट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है.

Tata Altroz i-Turbo- प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आपके लिए टाटा की Altroz i-Turbo भी अच्छा विकल्प है. इस कार की पावर और इंजन की बात करें तो Altroz i-Turbo में BS6, 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 1500- 5500 rpm पर 140 Nm का पीक टॉर्क और 5500 rpm पर 110 PS की पावर देता है. बता दें कि इस कार में मल्टी ड्राइव मोड भी दिया गया है, जिसमें स्पोर्ट और सिटी शामिल है. अगर Altroz i-Turbo के फीचर्स पर नज़र डालें तो Altroz i-Turbo में आपको एक्सप्रेस कूल, वन शॉट पावर विंडो, पर्सनलाइज्ड स्क्रीन वॉलपेपर, हर्मन का 8 स्पीकर साउंड सिस्टम मिलेगा. इसका साउंड सिस्टम आपको ड्राइविंग में बेहतरीन एक्सपीरियंस देगा.

ये भी पढ़ें: कॉम्पेक्ट एसयूवी कार खरीदने पर करें 75,000 रुपए तक की बचत, इन कारों पर है ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget