एक्सप्लोरर

दिवाली पर खरीदें ये टॉप 5 बाइक, 43,000 हजार तक की मिलेगी छूट

फेस्टिव सीजन में अगर बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो होंडा से लेकर बजाज और टीवीएस जैसी कंपनियां त्योहार पर खास ऑफर दे रही हैं. आप अपने बजट के हिसाब को बाइक खरीद सकते हैं. जानिए क्या हैं ऑफर्स

कोरोना महामारी की वजह से लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं. ऐसे में लोग अपना वाहन ज्यादा खरीद रहे हैं. जिन लोगों का कार खरीदने का बजट नहीं है वो लोग दोपहिया वाहन यानि मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं. अगर आप भी इस दिवाली पर नई मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए सबसे शानदार मौका है. दरअसल दिवाली से पहले सभी बड़ी कंपनियां अपने वाहनों पर भारी छूट दे रही हैं. Bajaj, Hero, TVS और Honda की बाइक्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. यानि बचत करने का ये अच्छा मौका है. आज हम आपको ऐसी मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं जिन पर आपको बंपर ऑफर्स मिलेंगे. आप अपने बजट के हिसाब से कोई भी बाइक खरीद सकते हैं.

1 Bajaj Platina 110- बजाज ऑटो अपनी Bajaj Platina 110 बाइक पर 2800 रुपये की छूट दे रही है. इसके अलावा ग्राहक इस मोटरसाइकिल को 7226 रुपये की आकर्षक डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं. इस बाइक पर ग्राहकों को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस का विकल्प भी मिल रहा है.

2 Hero Super Splendor- अगर आप बजाज स्पेंडर खरीदना चाहते हैं तो आपको इस बाइक पर 3100 रुपये तक का फेस्टिव कैश डिस्काउंट मिल जाएगा. इनमें 2100 रुपये का कैश डिस्काउंट और 1000 रुपये का एक्सचेंज टॉप-अप शामिल हैं. इसके अलावा ग्राहक इस बाइक को 4999 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं. आप चाहें तो 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर इसे फाइनेंस करा सकते हैं. इसके अलावा Paytm के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 7500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है.

3 Pulsar 125 Neon - अगर आप Pulsar 125 Neon और Pulsar 125 Split Seat बाइक इस त्योहारी सीजन में खरीदते हैं, तो आपको सीधे 3000 रुपये तक का फायदा हो सकता है. कस्टमर्स इन मोटरसाइकिलों को 8580 रुपये की आकर्षक डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं. इसके अलावा सभी पल्सर मॉडल्स के फाइनेंस पर 12000 रुपये तक बचत का भी ऑफर है.

4 TVS Sport – आप चाहें तो इस त्योहारी सीजन TVS Sport बाइक घर ला सकते हैं. आप मात्र 11,111 रुपये के डाउन पेमेंट पर इसे खरीद सकते हैं. इस पर 100 फीसदी लोन की सुविधा दी जा रही है, जहां ग्राहक 1,555 रुपये की मासिक EMI पर इसे घर ले जा सकते हैं.

5 Honda H'Ness CB 350- होंडा की नई रेट्रो-मोटरसाइकिल Honda H'Ness CB 350 पर ग्राहकों को 43,000 रुपये तक की बचत का ऑफर मिल रहा है. कस्टमर इस मोटरसाइकिल की ऑन-रोड कीमत पर 100 फीसदी तक का फाइनेंस पा सकते हैं. कंपनी की तरफ से इस बाइक पर ग्राहकों को 5.6 फीसदी की ब्याज देनी होगी. इस फाइनेंस स्कीम से कस्टमर 43,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. आप चाहें तो 4,999 रुपये की शुरुआती EMI पर इस बाइक को खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kia की Hybrid SUV की एंट्री, Fortuner की बढ़ी टेंशन
Kia की Hybrid SUV की एंट्री, Fortuner की बढ़ी टेंशन
Driving License Cancellation Rule: कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा
3 घंटे का सफर अब 35 मिनट में, जानें कितना लगेगा टोल?
3 घंटे का सफर अब 35 मिनट में, जानें कितना लगेगा टोल?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget