एक्सप्लोरर

Vespa Elegante 149 भारत में जल्द होगा BS6 इंजन के साथ लॉन्च, TVS Ntorq 125 से होगा मुकाबला

पहले Vespa Elegante स्कूटर 150cc में था जिसे 149cc का कर दिया है, इसका फायदा इसकी ऑन-रोड कीमत में होगा, यानी यह सस्ता होगा.क्योंकि इस स्कूटर का इंश्योरेंस रेट 150cc मॉडल से कम होगा. ऐसे में फायदा ग्राहकों को होगा.

नई दिल्ली: टू-वीलर्स निर्माता कंपनी Piaggio अपने Vespa Elegante 149 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी की तरफ से इसकी कुछ जानकारियां सामने आई हैं. यह कंपनी का सबसे टॉप रेंज वाला स्कूटर है. यह पावरफुल इंजन के साथ है और अब इसे BS6 में अपग्रेड कर दिया जाएगा. आइये जानते हैं इसकी इंजन डिटेल्स और अन्य फीचर्स के बारे में.

इंजन की बता करे तो BS6 Vespa Elegante में 149cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जोकि फ्यूल इंजेक्शन से लैस होगा. यह इंजन 10.3 bhp पावर 7,600rpm पर और 10.6Nm का टॉर्क 5,500rpm पर देता है. जबकि BS4 Vespa Elegante में 10bhp और 10.9Nm का टॉर्क देखने को मिलता था. यानी नए मॉडल में पावर 0.3bhp बढ़ गई है लेकिन टॉर्क 0.3Nm घट गया है.

पहले यह स्कूटर 150cc में था जिसे 149cc का कर दिया है, इसका फायदा इसकी ऑन-रोड कीमत में होगा, यानी यह सस्ता होगा.क्योंकि इस स्कूटर का इंश्योरेंस रेट 150cc मॉडल से कम होगा. ऐसे में फायदा ग्राहकों को होगा.हांलाकि इससे परफॉरमेंस में कोई खास फर्क नहीं पड़ता है. असल राइड में आप कम पावर का अनुमान लगा भी नहीं पाओगे.

इंजन के अलवा इस स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है. नए स्कूटर में टिपिकल रेट्रो और ओल्ड-स्कूल विंड-स्क्रीन दी गई है, जिससे यह ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है. इसके अलावा इसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर एनालॉग पार्ट भी देखने को मिलता है. इसमें क्रोम का इस्तेमाल किया हैं ताकि यह प्रीमियम लगे, उस्जे अलावा लेदर की स्प्लिट सीट देखने को मिलती है. इसके  फ्रंट में LED हेडलैंप के अलावा स्कूटर के रियर में सिंगल ऑफ-सीट शॉक एब्जॉर्बर भी दिया गया है. सेफ्टी की वजह से इसमें फ्रंट में 200mm डिस्क ब्रेक और 140mm रियर ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है.

TVS Ntorq 125 से होगा मुकाबला

BS6 Vespa Elegante का आमना-सामना TVS Ntorq 125  स्कूटर से होगा. यह अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर है. Ntorq 125 में 124.79 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 9.4Ps की पावर और 10.5Nm का टार्क जेनरेट करता है. कीमत की बात की जाए तो TVS Ntorq 125 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 69,975 रुपये है. इसके फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है. सस्पेंशन के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में गैस फिल्ड हाइड्रोलिक टाइप कॉइल स्प्रिंग शॉक एब्सोर्बर सस्पेंशन दिया गया है. इसमें  कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं और इसमें फुल डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है.

यह भी पढ़ें 

मारुति की नई Celerio जल्द होगी लॉन्च, Hyundai Santro को मिलेगी चुनौती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget