एक्सप्लोरर

Lotus Eletre SUV: भारत में लॉन्च हुई लोटस एलेट्रे लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 2.55 करोड़ रुपये है कीमत 

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर में 12GB रैम के साथ फोल्डेबल 15.1-इंच लैंडस्केप-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है और यह 5G कनेक्टिविटी और 128GB स्टोरेज के साथ आता है.

Lotus Cars: ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी लोटस कार्स ने आज आधिकारिक तौर पर लोटस एलेट्रे इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्च के साथ भारतीय बाजार एंट्री की है. लोटस की ओनर अब चीनी ब्रांड जेली ऑटोमोटिव ग्रुप है, जिसके पास वोल्वो, पोलस्टार, ज़ीकर, स्मार्ट, लिवान और कई अन्य ऑटोमोटिव ब्रांड भी हैं. कंपनी ने भारत में बिक्री और सेवाओं को संभालने के लिए नई दिल्ली की एक्सक्लूसिव मोटर्स के साथ समझौता किया है. एक्सक्लूसिव मोटर्स भारत में बेंटले मोटर्स की कारों की भी बिक्री करती है. 

सीबीयू यूनिट के तौर पर होगी बिक्री

कंपनी लोटस एलेट्रे इलेक्ट्रिक एसयूवी को तीन अलग-अलग ट्रिम्स - स्टैंडर्ड, एलेट्रे एस और एलेट्रे आर में पेश किया है. इस एसयूवी का निर्माण हेथेल, यूनाइटेड किंगडम में कंपनी के फैसिलिटी में किया जाएगा और इसे सीबीयू रूट के जरिए भारत में लाया जाएगा.

लोटस एलेट्रे डाइमेंशन और कीमत 

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 5103 मिमी, चौड़ाई 2231 मिमी और ऊंचाई 1630 मिमी है और इसका व्हीलबेस 3019 मिमी है. भारत में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 2.55 करोड़ रुपये रखी गई है.

लोटस एलेट्रे पावरट्रेन 

एलेट्रे इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी के लोटस इलेक्ट्रिक प्रीमियम आर्किटेक्चर पर बेस्ड है और यह कंपनी का पहली इलेक्ट्रिक कार है. लोटस का कहना है कि एक ही प्लेटफॉर्म अलग-अलग बैटरी साइज और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ कई कार सेगमेंट के लिए अनुकूल है. एलेट्रे और एलेट्रे एस में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 112kWh का बैटरी पैक है जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 603hp की पावर जेनरेट करता है और इसमें 600 किमी की रेंज मिलने का दावा किया गया है. एलेट्रे आर में भी वही 112kWh बैटरी पैक है, जिसे ज्यादा पॉवरफुल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जोड़ा गया है. यह ट्विन मोटर्स 2-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती हैं और इसका इलेक्ट्रिक मोटर 905 एचपी की पावर और 985 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 490 किमी की रेंज मिलने का दावा किया गया है. यह केवल 2.95 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. तीनों वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है और एक्टिव एयर सस्पेंशन भी स्टैंडर्ड है. लोटस का कहना है कि रैपिड चार्जर का उपयोग करके इसकी बैटरी को 20 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है और इसमें स्टैंडर्ड 22kWh एसी चार्जर मिलता है.

लोटस एलेट्रे फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर में 12GB रैम के साथ फोल्डेबल 15.1-इंच लैंडस्केप-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है और यह 5G कनेक्टिविटी और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 12.6-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, HUD डिस्प्ले, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, इंटेलिजेंट वॉयस कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, 23-स्पीकर 2,160-वाट साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे हैं. साथ ही इसमें LIDAR के साथ ADAS, छह रडार, सात 8MP एचडी कैमरे और 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें :- धनतेरस पर नई कार खरीदने का है प्लान, तो ये रही टॉप-5 सुरक्षित कारों की लिस्ट, सुरक्षा के मामले में हैं सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget