एक्सप्लोरर

दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक की बुकिंग शुरू, आसमान का मिनी 'हवाई जहाज' है ये

Flying Bike: इसकी निर्माता कंपनी जेटपैक एविएशन ने इस बाइक के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है. बाइक जल्द ही मार्केट में आएगी.

Worlds First Flying Bike: जो बाइकें अब तक सड़कों पर दौड़ती है, वो आपको जल्द ही आसामान में दौड़ती नजर आएंगी. आसामन में उड़ने वाली एक बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है. अमेरिकन एविएशन कंपनी जेटपैक ने दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. इस बाइक में 8 दमदार जेट इंजन का प्रयोग किया है, जो 30 मिनट में 96km की सैर कराने की क्षमता रखते हैं. आगे हम आपको इस बाइक के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं.

ऐसा होगा डिजाइन

इसके मूल डिजाइन में चार जेट इंजन का प्रयोग किया गया था, जबकि इसके फाइनल डिजाइन में आठ जेट इंजन देखने को मिलेंगे. यानि चारो कोने पर दो-दो जेट इंजन का प्रयोग किया जायेगा. जो राइडर को सुरक्षा देने में सक्षम होंगे. ये बाइक 136 किलोग्राम तक के बाइक राइडर के साथ लगभग 250 किलोग्राम तक का वजन ले जाने में सक्षम होगी.

 400 किलोमीटर/घंटा से ज्यादा होगी स्पीड

हवा में उड़ने वाली ये मोटरसाइकिल 250mph (400 किलोमीटर/घंटा) की रफ्तार से हवा में उड़ने में सक्षम होगी. हालांकि, एक बेहतर पायलट राइडर को भी इस स्पीड से उड़न भरने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.

16,000 फीट की ऊंचाई तक जा सकेगी

कंपनी के अनुसार, हवा में उड़ने वाली इस बाइक को एक बेहतर पायलट 16,000 फीट की ऊंचाई तक ले जा सकता सकता है, लेकिन इस ऊंचाई तक जाने में इसका फ्यूल खत्म हो जायेगा और जमीन पर सुरक्षित वापसी के लिए पायलट राइडर को एक पैराशूट की जरुरत होगी.

वीडियो गेम की तरह होगा कंट्रोल सिस्टम

ये बाइक दिखने में ही नहीं, चलने में भी रोमांचक एहसास करायेगी. इस बाइक को हवा में उड़ाने के लिए फाइटर जेट में प्रयोग की जाने वाली फ्लाई-बाय-वायर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसका कंट्रोल हैंडग्रिप में मौजूद बटनों द्वारा किया जाता है. जिसमें एक बटन इसे टेक ऑफ और लैंड कराने के लिए और दूसरा ऊंचाई पर ले जाकर स्पीड देने के लिए है.

टक्कर होने से बचाते हैं सेंसर

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये इसकी कंट्रोलिंग यूनिट में सेंसर का प्रयोग किया गया है. जो इसके उड़ने के दौरान उड़ान भरने की दिशा आदि की जानकारी रखने के साथ-साथ, इसके सामने पेड़ या इमारत जैसी चीज आने पर इसे ऑटोमैटिक रूप से टकराने से बचाने में भी सक्षम है.

कीमत

इसकी निर्माता कंपनी जेटपैक एविएशन ने इस बाइक के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है. कंपनी इसकी शुरुआती कीमत 3.15 करोड़ रुपये रखी है. इस बाइक को अगले दो-तीन सालों में बाजार में उतारा जा सकता है.

यह भी पढ़ें-

Car with ADAS Features: एक सुरक्षित कार की है तलाश, तो ADAS फीचर के साथ मौजूद हैं ये विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget