एक्सप्लोरर

Discount on Tata EVs: इस नवरात्रि सस्ते में घर ले जाएं टाटा की ये इलेक्ट्रिक कारें, 50 हजार की मिल रही है छूट

टाटा की टियागो ईवी मीडियम रेंज (MR) और लॉन्ग रेंज (LR) फॉर्म में उपलब्ध है. एमआर में 250km की MIDC रेंज के साथ 19.2kWh की बैटरी और 61hp इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है.

Tata Motors: इस अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स अपनी ईवी कारों पर भारी छूट और बेनिफिट्स दे रही है. नेक्सन ईवी पर 50,000 रुपये तक का डिस्कांउट और टियागो ईवी पर 65,000 रुपये तक का बेनिफिट मिल रहा है. इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी और हैचबैक पर पिछले महीने भी समान छूट दी गई थी. सबसे ज्यादा लाभ MY2023 मॉडल पर दिया जा रहा है, टियागो ईवी के MY2024 मॉडल पर भी इस महीने अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है.

टाटा नेक्सन ईवी पर छूट

टाटा डीलरशिप MY2023 नेक्सन ईवी (फेसलिफ्ट) के खरीदारों को 'ग्रीन बोनस' के रूप में 50,000 रुपये की पेशकश कर रही है, जो कि कैश डिस्काउंट है. यह डिस्काउंट सितंबर और दिसंबर 2023 के बीच बनी नेक्सन ईवी के सभी वेरिएंट पर मान्य है. हालांकि, MY2024 नेक्सन ईवी के किसी वेरिएंट पर भी इस महीने कोई छूट नहीं है.

टाटा नेक्सन ईवी स्पेसिफिकेशन

टाटा ने नेक्सन ईवी को दो वेरिएंट में पेश किया है; एमआर जिसमें 30.2kWh बैटरी और 325 किमी की ARAI रेंज मिलती है, और एलआर जिसमें 40.5kWh बैटरी के साथ 465 किमी की रेंज मिलती है. दोनों वर्जन में स्टैंडर्ड तौर पर 7.2kW AC चार्जर मिलता है, जो MR की बैटरी को 4.3 घंटे में 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है, जबकि LR की बैटरी 6 घंटे में चार्ज होती है. नेक्सन ईवी एमआर में 129hp पॉवर और 215Nm का टॉर्क देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर है, जबकि LR में 145hp पॉवर और 215Nm टॉर्क वाला मोटर मिलता है. नेक्सन ईवी की कीमत 14.49 लाख रुपये से 19.29 लाख रुपये के बीच है, और यह महिंद्रा XUV400 के साथ मुकाबला करती है.

टाटा टियागो ईवी पर छूट

पिछले महीने की तरह, MY2023 टाटा टियागो ईवी पर ग्राहक 65,000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं. जिसमें 50,000 रुपये का ‘ग्रीन बोनस’ और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर शामिल है. हालांकि, MY2024 स्टॉक पर, टाटा डीलर टियागो ईवी LR वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक की छूट (20,000 रुपये का ग्रीन बोनस) दे रहे हैं, जबकि दो MR ट्रिम्स - XE और XT पर इस महीने 20,000 रुपये (10,000 रुपये का ग्रीन बोनस) तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

टाटा टियागो ईवी स्पेसिफिकेशन

टाटा की टियागो ईवी मीडियम रेंज (MR) और लॉन्ग रेंज (LR) फॉर्म में उपलब्ध है. एमआर में 250km की MIDC रेंज के साथ 19.2kWh की बैटरी और 61hp इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. जबकि एलआर में 24kWh की बैटरी लगी है जिसकी रेंज 315 किलोमीटर है और इसमें 74hp का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. टियागो ईवी की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 11.89 लाख रुपये के बीच है और यह एमजी कॉमेट ईवी को टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें -

जीप इंडिया जल्द लॉन्च करेगी नई 2024 रैंगलर एसयूवी, मिलेंगे कई बड़े अपग्रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget