एक्सप्लोरर

Yamaha Electric Scooter: यामाहा भारत में लॉन्च करने जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए क्या मिल सकते हैं फीचर्स

भारतीय बाजार में Yamaha का पहला EV एक मैक्सी स्टाइल स्कूटर हो सकता है. यह एक प्रीमियम प्रॉडक्ट होगा, जो शायद Ather 450X और बजाज चेतक को टक्कर देगा.

ऐसे समय में जब हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा, एम्पीयर, ओला, एथर आदि कंपनियों ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बढ़त बना ली है, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, यामाहा और सुजुकी जैसी कंपनियों ने अभी तक अपना पहला ईवी लॉन्च नहीं किया है. 

इस साल के अंत तक कई नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च होने की उम्मीद है. इनमें से एक Yamaha की होगी. लॉन्च से पहले, 11 अप्रैल को इसका अनवील होने की संभावना है. Yamaha India ने अपने डीलरों को Block Your Date इनवाइट भेजा है.

हालांकि इनवाइट में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन यह जरूर कहा गया है कि प्रॉडक्ट स्टाइलिश, स्पोर्टी होगा. फिर इनवाइट कहता है कि यह यामाहा के साथ एक रोमांचक नया भविष्य होगा. यह संभावित रूप से आने वाले प्रॉडक्ट के एक इलेक्ट्रिक व्हीकल होने की ओर इशारा करता है - सबसे ज्यादा संभावना एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की है.

Yamaha भारत में पहले ही E01 नाम रजिस्टर करा चुकी है. EC-05 का नाम भी रजिस्टर किया गया है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले से ही ताइवान में सेल के लिए उपलब्ध है. इसे ताइवान स्थित गोगोरो इंक के सहयोग से डिवेलप किया गया है, जो ईवी और बैटरी स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लीडींग प्रोवाइडर्स में से एक है.

भारतीय बाजार में Yamaha का पहला EV एक मैक्सी स्टाइल स्कूटर हो सकता है. यह एक प्रीमियम प्रॉडक्ट होगा, जो शायद Ather 450X और बजाज चेतक को टक्कर देगा. स्कूटर संभवतः एक फुल-डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगा. ब्लूटूथ बेस कनेक्टिविटी फीचर दिए जाने की उम्मीद है. यूजर्स यामाहा के स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से कई प्रकार के फीचर्स और फंक्शन का उपयोग करने में सक्षम होंगे.

इसकी रेंज लगभग 70-80 किमी और लगभग 80-100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हो सकती है. स्कूटर से आरामदायक राइडिंग एर्गोनॉमिक्स की पेशकश की उम्मीद है. इसमें कई राइड मोड मिलने की उम्मीद है, जो स्पीड और रेंज को निर्धारित करेगा. Yamaha इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर में मिल सकते हैं. अन्य फीचर्स में एलईडी हेडलाइट, आगे और पीछे अलॉय व्हील, ट्रेंडी रियर व्यू मिरर और आरामदेह सिंगल पीस सीट शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: मारुति के नेक्सा शोरूम में पहली बार बेची जा सकती है ऐसी कार, जानिए क्या होने वाला है खास

यह भी पढ़ें: भारत में रेनो ने अपनी सस्ती कार का अपडेट वर्जन किया लॉन्च, जानिए अब कितने रुपये में मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget