एक्सप्लोरर

Bikes Under 1 Lakhs: सस्ती, सुंदर टिकाऊ हैं ये मोटरसाइकिलें, जानकर हो जाएगा दिल खुश

Best Low Budget Bikes: इन मोटरसाइकिलों को आप सस्ती, सुंदर और टिकाऊ कह सकते हैं. इनकी एक्स शोरूम कीमत एक लाख से कम है.

Bikes Under 1 Lakhs In India: अगर आप मोटरसाइकिल लेने का मन बना रहे हैं और आपने इसके लिए एक लाख रुपये खर्च करने का बजट रखा है, तो आपके लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद है. इन विकल्पों में से कुछ तो ऐसे हैं, जिनमें आपको टॉप के फीचर्स मिलते हैं. ऐसी ही कुछ मोटरसाइकिलें हमने आपके लिए चुनी हैं. इन मोटरसाइकिलों को आप सस्ती, सुंदर टिकाऊ कह सकते हैं. इनकी एक्स शोरूम कीमत एक लाख से कम है.

हीरो ग्लैमर Xtec में 124.7 cc की इंजन है. यह 55 kmpl की माइलेज देती है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है. बाइक का फ्यूल टैंक 10 लीटर है. इसकी कीमत 75,900 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू हो जाती है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी आता है. इसमें नेविगेशन की भी सुविधा है. मोटरसाइकिल फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ आती है. इसमें एलईडी हेडलाइट का भी विकल्प है. आपको यूएसबी चार्जिंग स्लॉट्स भी मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: Yamaha दे रही है हजारों रुपये का कैशबैक, मोटरसाइकिल और स्कूटर खरीदने का बढ़िया मौका!

होंडा यूनिकॉर्न में 162.7 सीसी का इंजन है. इसमें पांच गियर हैं. यह 13 बीएचपी और 14 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में ट्यूबलेस टायर और इंजन स्टॉप स्विच दिया गया है. इसमें ABS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक भी है. यूनिकॉर्न की कीमत 98,931 रुपये (दिल्ली में एक्स शोरूम) है.

टीवीएस रीडर में 124.8 सीसी का इंजन है, जो 11 बीएचपी @7,500 आरपीएम पावर और 11 एनएम @6,000 आरपीएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें पांच-स्पीड गियरबॉक्स है. यह 67 किमी/लीटर का माइलेज देती है. टीवीएस रेडर की कीमत 77,500 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है. इसमें डिजिटल कलस्टर दिया गया है. इसके साथ ही, एलईडी हेडलाइट और टेल लैंप भी दिए गए हैं. यूएसबी चार्जिंग सिस्टम भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

बजाज पल्सर 150 (Bajaj Pulsar 150) बजाज पल्सर 150 में 149.5 सीसी का इंजन है, जो 14 बीएचपी और 13 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है. इसके तीन वैरिएंट- नियॉन, स्टैंडर्ड और ट्विन डिस्क है. इसकी कीमत 98,291 रुपये से शुरू जाती है. यह दिल्ली की एक्स शोरूम कीमत है. यह मोटरसाइकिल ABS सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, हालांकि इसमें एलईडी फ्लैशी एलईडी लाइट्स मिसिंग है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Himalayan 440 का नया अवतार, क्या-क्या होगा खास?
Himalayan 440 का नया अवतार, क्या-क्या होगा खास?
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget