एक्सप्लोरर

Bikes Comparison: इतनी कम कीमत में मिलती हैं हीरो की ये दो बाइक्स, जानें कौन सी रहेगी आपके लिए बेस्ट

Hero HF 100 की कीमत 55,768 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) है. वहीं Hero HF Deluxe की शुरुआती कीमत 60,308 रुपये और टॉप एंड वैरिएंट की कीमत 65,938 रुपये (दिल्ली, एक्स शोरूम) है.

Hero HF Deluxe vs Hero HF 100: यदि आप जल्द ही एक नई मोटरसाइकिल खरीदने वाले हैं, लेकिन आपका बजट थोड़ा कम है, तो आपके लिए देश के भरोसेमंद ब्रांड हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की दो बाइक्स बाजार में उपलब्ध हैं. इन बाइक्स की कीमत तो कम है ही, साथ में बढ़िया परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज भी मिलता है. हम बात कर रहें हैं हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) और हीरो एचएफ 100 (Hero HF 100) के बारे में. तो चलिए आज हम इन दोनों बाइक्स का कंपेरिजन करके जानने की कोशिश करते हैं कि दोनों में से कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट रहेगी. 

इंजन और ट्रांसमिशन

Hero HF 100 को एक 97.2 cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लैस किया गया है. इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.

Hero HF Deluxe में भी एक 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर, OHC तकनीक वाला इंजन दिया गया है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.

परफॉर्मेंस

Hero HF 100 में लगा इंजन 8,000 rpm पर 7.91 बीएचपी का अधिकतम पॉवर और 5,000 rpm पर 8.05 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

Hero HF Deluxe में मिलने वाला इंजन 8000 rpm पर 8.24 bhp का अधिकतम पावर आउटपुट 5000 rpm पर 8.05 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है.

पेट्रोल टैंक और माइलेज

Hero HF 100 एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर तक चल सकती है. यह बाइक 9.1 लीटर के फ्यूल टैंक के आती है.

Hero HF Deluxe बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 83 किलोमीटर तक का लंबा सफर तय कर सकती है. इस बाइक में एक 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है. 

भार और डाइमेंशन 

Hero HF 100 का कुल भार 110 किलोग्राम है. इसकी लंबाई 1965 mm, चौड़ाई 720 mm और ऊंचाई 1045 mm है. इसमें 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 1235 mm का व्हीलबेस और 805 mm का सैडर हाईट मिलता है.  

Hero HF Deluxe का किक वैरिएंट 110 किलोग्राम का है, और Hero HF Deluxe का सेल्फ वैरिएंट 112 किलोग्राम का है. इसकी लंबाई 1965 mm, चौड़ाई 720 mm और ऊंचाई 1045 mm है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm और व्हीलबेस 1235 mm का है.

ब्रेक और सस्पेंशन

Hero HF 100 में 130mm के फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक मिलता है. इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन और रियर में स्विंगआर्म के साथ 2-स्टेप अडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर्स का इस्तेमाल किया गया है. 

Hero HF Deluxe में 130 mm का फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक मिलता है. इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉक ऑब्जर्वर और पीछे की तरफ स्विंग आर्म के साथ 2-स्टेज अडजस्टेबल रियर सस्पेंशन मिलता है.

कीमत

Hero HF 100 की कीमत 55,768 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) है.

Hero HF Deluxe की शुरुआती कीमत 60,308 रुपये और टॉप एंड वैरिएंट की कीमत 65,938 रुपये (दिल्ली, एक्स शोरूम) है.

यह भी पढ़ें :-

भारत में कावासाकी W175 होगी अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक, जानिए कितनी होगी कीमत

Fisker Ocean Electric SUV: भारत में आने वाली है इस अमेरिकन कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी, मिलेगी जबर्दस्त रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Himalayan 440 का नया अवतार, क्या-क्या होगा खास?
Himalayan 440 का नया अवतार, क्या-क्या होगा खास?
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget