एक्सप्लोरर

Ducati XDiavel Nera: दुनिया भर में ऐसी केवल 500 मोटरसाइकिल ही बेचेगी कंपनी, जानिए क्या है इसकी खासियत

Ducati XDiavel Nera Price: कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा, बाकी चीजें पहले जैसी ही हैं.  बाइक में 1262सीसी का वी-ट्विन इंजन दिया गया है जो 160बीएचपी की पावर जेनरेट करता है.

Ducati XDiavel Nera Features: डुकाटी XDiavel Nera एडिशन का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया गया है. यह एक लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल होगी जिसकी दुनिया भर में केवल 500 यूनिट्स का ही उत्पादन होगा. इसे कंपनी की मौजूदा XDiavel रेंज के साथ रखा गया है जिसमें XDiavel Dark और स्पोर्टी XDiavel S शामिल हैं.

नए XDiavel Nera वेरिएंट को डुकाटी ने इतालवी फर्नीचर कंपनी Poltrona Frau के सहयोग से डिजाइन किया है. रिकॉर्ड के लिए, Poltrona Frau सुपरकारों, नावों के साथ-साथ लक्जरी एयरलाइनों के लिए हाई कैटेगरी की सीटें बनाने में माहिर हैं. डुकाटी के मुताबिक नई XDiavel Nera वर्जन के लिए भी कंपनी की सीट एक्सपर्टीज का फायदा लिया गया है.

स्पेशल एडिशन XDiavel में स्पोर्टियर-दिखने वाले लाल रंग में बहुत अधिक आकर्षक है. ओम्फ के लिए ब्रेक कैलिपर्स पर लाल रंग के साथ सीट का कलर भी मेल खाता है.

बाइक को कुल पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है, जैसे कि सियाम रेड, स्टील ब्लू, सीमेंटो, इंडिया और सेल्वा. कलर के सलेक्शन के चयन के आधार पर, बाइक मैचिंग कीरिंग के साथ-साथ मैचिंग लेदर के डॉक्यूमेंट होल्डर के साथ आती है. इसके अलावा, बाइक की सीट पर कई 'X' लोगो भी दिए गए हैं जो इसे अलग लुक देते हैं.

कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा, बाकी चीजें पहले जैसी ही हैं. बाइक में 1262सीसी का वी-ट्विन इंजन दिया गया है जो 160बीएचपी की पावर जेनरेट करता है. बाइक 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है. बाइक पर फीचर लिस्ट में भी कोई बदलाव नहीं है क्योंकि यह XDiavel में दिए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक पैकेज से भरी हुई है, जिसमें DRL डे-टाइम रनिंग लाइट सिस्टम, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल और डुकाटी के साथ एक फुल-एलईडी और पावर लॉन्च (डीपीएल) शामिल है.

बाइक की बुकिंग ओपन हो गई है और आने वाले महीनों में डिलीवरी शुरू होने वाली है। इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि इस स्पेशल वर्जन XDiavel की कुछ यूनिट्स भी भारतीय ग्राहकों के लिए आवंटित की जाएंगी या नहीं.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield को चाहने वालों के लिए 'खुशखबरी'! अगले महीने आ सकती है ये बाइक

यह भी पढ़ें: Cheapest 7 Seater Cars: ये हैं देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, करीब 4 लाख रुपये से शुरू है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
क्लासिक लुक, दमदार पावर, लंबी राइड के लिए बेस्ट हैं ये मोटरसाइकिलें
क्लासिक लुक, दमदार पावर, लंबी राइड के लिए बेस्ट हैं ये मोटरसाइकिलें
ट्रैफिक वाली सड़कों पर मिलेगी स्मूद राइडिंग, Suzuki ने पेश की शानदार स्पोर्ट्स बाइक, जानें खासियत
ट्रैफिक वाली सड़कों पर मिलेगी स्मूद राइडिंग, Suzuki ने पेश की शानदार स्पोर्ट्स बाइक

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget