एक्सप्लोरर

भारत में हुई लॉन्च इलेक्ट्रिक सेगमेंट की यह नई बाइक, 100 किलोमीटर की जबरजस्त रेंज, जानें फीचर्स और कीमत 

Atumobile कम्पनी के संस्थापक वामसी जी कृष्णा के मुताबिक इस बाइक का निर्माण भारतीय सड़कों के अनुरूप किया गया है, यह एक इको फ्रेंडली और मजबूत इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है.

Atumvader Electric Bike: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की तरह ही इलेक्ट्रिक बाइक का क्रेज भी आम जनमानस में देखने को मिलने लगा है. इसी बीच Atumobile नाम की एक Electric Vehicle Brand ने अपनी Electric Bike Atumvader को लॉन्च कर दिया है. यह मोटरसाइकल कैफे रेसर फॉर्मेट में तैयार की गई है, जो 99,999 रूपये की कीमत में देखने को मिलती है. फिलहाल, बेस कीमत पर भी बाइक को खरीदा जा सकता है, ऐसा कंपनी दावा कर रही है और इस बाइक की 1000 यूनिट के बाद कीमत में वृद्धि देखने को मिल सकती है. इस बाइक कम्पनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप भी प्री-बुकिंग की सुविधा ले सकते हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ ₹999 ही देने होंगे.     
 
किफायती रेंज और बेहतरीन स्पीड- कंपनी ऐसा दावा कर रही है कि इस Atumvader इलेक्ट्रिक कैफे रेसर मोटरसाइकिल को सिंगल चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक की रेंज कवर की जा सकती है. वहीं, 65 kmph की टॉप स्पीड भी मिलेगी. कलर के मामले में Atumvader इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल आपको व्हाइट, ब्लू, रेड, ग्रे और ब्लैक जैसे कलर विकल्पों में देखने को मिलेगी. 14 लीटर के बूट स्पेस के साथ इस मोटरसाइकिल को ट्यूबलर चेसिस से बिल्ट किया गया है. Atumobile कम्पनी की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल में 2.4kWh का बैटरी पैक भी प्रदान किया गया है. यह मोटरसाइकल टेललैंप और एलईडी इंडिकेटर्स से लैस है. Atumobile कम्पनी की Atumvader इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की मैन्युफैक्चरिंग पतनचेरू फैसिलिटी में (जो कि तेलंगाना में है) की जा रही है और कम्पनी द्वारा पतनचेरू फैसिलिटी में प्रत्येक साल 3 लाख इलेक्ट्रिक बाइक का अधिकतम उत्पादन भी किया जा सकता है, ऐसा कम्पनी दावा कर रही है. 
 
भारतीय सड़कों के लिए खास तौर पर की गई है डिजाइन- Atumobile कम्पनी के संस्थापक वामसी जी कृष्णा के मुताबिक इस बाइक का निर्माण भारतीय सड़कों के अनुरूप किया गया है. इस इको फ्रेंडली और मजबूत इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सफलतापूर्वक निर्माण के पीछे कम्पनी ने अनुसंधान एवं डेवलपमेंट एक्सपर्ट और साथ ही स्वदेशी सौर ऊर्जा से संचालित जीरो एमिशन फैसिलिटी की सहायता भी ली है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि AtumVader इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल इस कम्पनी द्वारा लॉन्च की गई पहली मोटरसाइकल नहीं है, इससे पहले भी इस Atumobile कम्पनी ने Atum1.0 बाइक को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया था. वहीं, इस कम्पनी ने अब तक इस लो-स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक Atum 1.0 की 1000 यूनिट्स की सेल भी कर चुकी है.
 
यह भी पढ़ें :-

लोगों को खूब पसन्द आ रहीं हैं Kia कंपनी की गाड़ियां, सिर्फ 30 दिनों में ही कंपनी ने बेच डाले इतने वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
क्लासिक लुक, दमदार पावर, लंबी राइड के लिए बेस्ट हैं ये मोटरसाइकिलें
क्लासिक लुक, दमदार पावर, लंबी राइड के लिए बेस्ट हैं ये मोटरसाइकिलें

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget