एक्सप्लोरर

Bike Tips: दोपहिया चालकों के लिए काम की खबर, सर्दी के मौसम के लिए करें ये 5 काम

अधिक सर्दी के कारण बाइक चलाने के दौरान हमारी हाथों की उंगलियां ठीक से काम नही करती हैं, जिससे ब्रेक लगाने में समस्या हो सकती है. इसलिए ठंड के मौसम में कम स्पीड में ही बाइक चलाएं.

Two Wheeler Riding Tips In Winters: भारत में धीरे-धीरे मौसम में परिर्वतन हो रहा है और ठंड पड़नी शुरू गई है. ये मौसम कुछ लोगों को पसंद होता है तो कुछ लोगों को नहीं. ठंड के मौसम में सबसे अधिक दिक्कत बाइक चलाने वाले लोगों को होती है क्योंकि बाइक चलाते समय ठंडी हवा सीधे बदन से टकराती है जिससे और अधिक सर्दी का अहसास होता है, साथ ही धुंध के कारण विजिबिलिटी कम होने से आगे साफ साफ देखने में ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है. साथ ही सर्दी का मौसम में बाइक में भी कई प्रकार की दिक्कतें आ जाती हैं जैसे बाइक स्टार्ट न होना, जल्दी बैटरी डिस्चार्ज होना और ब्रेक लगाने में ज्यादा जोर लगाना शामिल हैं. ऐसे में यदि आप भी बाइक चलाते हैं ठंड के मौसम में सुरक्षित और बिना किसी दिक्कत के आसान राइडिंग के लिए हम आज आपको इस मौसम से जुड़े कुछ बाइक टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके आप खुद को और अपनी बाइक को इस मौसम के लिए तैयार कर सकते हैं.  

लाइट्स को रखें दुरूस्त

ठंड के मौसम में धुंध की वजह से सड़क पर चलना मुश्किल होता है, ऐसे में लाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए अधिक ठंड बढ़ने से पहले अपनी बाइक में सभी प्रकार के लाइट जैसे इंडिकेटर, हेडलाइट और बैक लाइट को ठीक से चेक करवा के यदि इनमें कोई समस्या हो तो उसे ठीक करवा लेना चाहिए. 

बैटरी का रखें ध्यान

सर्दी के मौसम में अधिक ठंड होने के कारण कई बार बैटरी ठीक से काम नहीं करती है, जिससे आपको बाइक स्टार्ट करने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में पहले से ही तैयारी जरूरी है. इसके लिए आपको बाइक की बैटरी और उसके कनेक्शन की ठीक से सफाई करनी चाहिए और पानी को रीफिल करना चाहिए. 

करवा लें सर्विसिंग

किसी भी गाड़ी में उसका इंजन सबसे अहम हिस्सा होता है. इसलिए ठंड के मौसम के पहले अपनी बाइक की सर्विसिंग जरूर करवा लें और कुछ जरूरी पार्ट्स जैसे एयर फिल्टर, ऑयल फिल्टर और इंजन ऑयल को भी चेंज करवा लें. 

खरीद लें एक बढ़िया जैकेट

सर्दी के मौसम में बाइक चलाने के दौरान अक्सर ठंड लग जाती है, जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इससे बचने के लिए आप एक बढ़िया जैकेट और शूज का इंतजाम जरूर कर लें, साथ ही एक बढ़िया क्वालिटी का फुल फेस हेलमेट भी खरीद लें.

कम रखें स्पीड

अधिक सर्दी के कारण बाइक चलाने के दौरान हमारी हाथों की उंगलियां ठीक से काम नही करती हैं, जिससे ब्रेक लगाने में समस्या हो सकती है. इसलिए ठंड के मौसम में कम स्पीड में ही बाइक चलाएं.

यह भी पढ़ें :- नहीं चाहते हैं नुकसान तो गाड़ी से निकलने से पहले करें ये काम, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget