एक्सप्लोरर

Bike Chain Cleaning Tips: बारिश में अपनी बाइक की चैन का खुद रखें खयाल, नहीं तो खर्च करना पड़ सकता है जेब का माल

Bike Care Tips: लुब्रिकेट को लगाने के बाद कुछ समय के लिए इसे कुछ समय को ऐसे ही छोड़ दें. ताकि ये चैन के लिंक्स में अच्छी तरह से पहुंच जाये और बाइक को चलाते समय बेहतर तरीके से काम करे. 

Bike Care: भारत में मानसून सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इसलिए आपकी मोटरसाइकिल की देखभाल जरुरी हो जाती है. इस मौसम में कई बार बाइक चलाते-चलाते कई बार ऐसी जगह से भी निकलना होता है, जहां पानी भरा होता है. ऐसे में बाइक की चैन के ऊपर गंदगी और मिटटी का रह जाना आम बात है. इससे बचने, बाइक से बेहतर परफॉरमेंस लेने और लंबे समय तक यूज करने के लिए इसका खास ख्याल रखने की जरुरत होती है. जोकि इस मौसम में बाइक की चैन को साफ रखकर किया जा सकता है. आप चाहें तो इन टिप्स को फॉलो कर इसे घर पर भी साफ कर सकते हैं.

पहले जरुरी सामान कर लें इकट्ठा

घर पर बाइक की चैन साफ करने के लिए आपको एक ब्रश, चैन साफ करने वाला सोलुशन, एक साफ कपड़ा और चैन में डालने वाला ऑयल अपने पास रख लें.

सीधी सतह पर खड़ी करें बाइक

सफाई शुरू करने से पहले ये देख लें कि, बाइक ऊंची-नीची जगह पर तो नहीं खड़ी. जिससे चैन की सफाई करने में दिक्कत हो सकती है. साथ ही इसे डबल स्टैंड पर खड़ा कर लें.

चैन की कंडीशन चेक करें

साफ करने से पहले चैन की कंडीशन को देख लें. कहीं इस पर किसी तरह का डैमेज का निशान तो नहीं या फिर ये ज्यादा ढीली या टाइट, गंदगी या ये जरुरत से ज्यादा घिस चुकी हो, जिससे इसके बदलने का समय आ गया हो. ये जानना भी जरुरी होता है.

चैन को साफ करें

ये सब चेक करने के बाद अगर चैन सही कंडीशन में है, तो इसे साफ करें. जिसके लिए चैन साफ करने वाले क्लीनर का प्रयोग करें और ब्रश से रगड़कर इसे साफ करें. ध्यान रखें कि इसे एक तरफ ही नहीं बल्कि दोनों तरफ साफ किया जाना चाहिए. जिससे इसमें लगी धूल मिटटी और पहले से लगा लुब्रीकेंट पूरी तरह से हट जाये.

धोकर साफ और सूखे कपड़े से पोंछ लें

ठीक से रगड़ने के बाद, हल्के प्रेशर वाले पानी के पाइप से या बाल्टी में पानी लेकर इसे साफ कर लें और ठीक से साफ होने के बाद, इसे साफ कपड़े से पोंछ लें. ताकि इससे नमी पूरी तरह से हट जाये.

चैन पर लुब्रिकेट लगा दें

जब चैन पूरी तरह सूख जाये, तब एक अच्छी क्वालिटी वाला लुब्रिकेट इस पर लगा कर, पहिये को घुमा दें. ताकि ये चैन पर ठीक से सेट हो जाये. लेकिन ध्यान रखें इसे केवल अंदर की तरफ ही लगाएं. जरुरत से ज्यादा मात्रा में लगाने से बचें. ज्यादा लुब्रिकेट धूल मिटटी को अपनी और खींचने का काम करता है. अगर ये ज्यादा मात्रा में पड़ गया हो तो इसे हटा दें.

तुरंत यूज न करें बाइक

लुब्रिकेट को लगाने के बाद कुछ समय के लिए इसे कुछ समय को ऐसे ही छोड़ दें. ताकि ये चैन के लिंक्स में अच्छी तरह से पहुंच जाये और बाइक को चलाते समय बेहतर तरीके से काम करे. 

यह भी पढ़े- Amazing Discount on MG Astor: एमजी एस्टर पर कंपनी ने कर दी डिस्काउंट की बारिश, खबर पढ़ते ही बुक कर देंगे कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget