एक्सप्लोरर

जब खरीदना हो एक स्पोर्टी स्कूटर, तो ये ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

भारत में स्कूटर को अब पूरा परिवार पसंद करने लगा है. यदि आप एक स्पोर्टी डिजाइन वाला स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन बताने जा रहे हैं.

नई दिल्ली: एक ज़माना था जब स्कूटर सिंपल डिजाइन में आते थे, साथ ही फीचर्स के नाम पर भी कुछ नहीं मिलता था. बदलते समय और ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए टू-व्हीलर्स कंपनियों ने ग्राहकों के लिए स्पोर्टी और मॉडर्न डिजाइन वाले स्कूटर्स लॉन्च करने लगी हैं. भारत में स्कूटर को अब पूरा परिवार पसंद करने लगा है. यदि आप एक स्पोर्टी डिजाइन वाला स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और आपके मन में हैं कन्फ्यूश़न तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं.

Honda Grazia 125 BS6

स्टाइलिश स्कूटर कैटगरी में होंडा का नया Grazia 125 BS6 स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है, हाल भी में इसे BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है. नए BS6 Grazia 125 की एक्स शो रूम कीमत 73,336 (स्टैण्डर्ड वर्जन) रुपये रखी है. यह स्कूटर दो वेरिएंट स्टैण्डर्ड और डीलक्स वर्जन में उपलब्ध है. यह स्कूटर 4 बोल्ड कलर्स में उपलब्ध होगा. इंजन की बात करें तो होंडा के नए BS6 Grazia 125 में 125cc PGM-FI HET (Honda Eco Technology) इंजन लगा है कंपनी ने इस स्कूटर के ग्राउंड क्लीयरेंस को 16mm ज्यादा किया है.

बेहतर राइड के लिए इसमें 3-step adjustable rear suspension दिए गये हैं. इसके अलावा असर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया है. इस स्कूटर में नए स्प्लिट LED पोजीशन लैंप दिया है. इसके अलावा इसमें नया टेल लैंप, नयी ग्रैब रेल, ब्लैक एलाय व्हील, पासिंग स्विच, मल्टी फंक्शन स्विच और इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इस स्कूटर के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है.

TVS NTorq 125

TVS मोटर का NTorq 125 स्कूटर अपने सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड स्कूटर कहा जाता है. इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो आपको इस सेगमेंट के दूसरे स्कूटर्स में शायद ही देखने को मिलें. कीमत की बात की जाए तो TVS NTorq 125 की एक्स शोरूम कीमत 66,885 रुपये  से शुरू होती है.

इंजन की बात करें तो NTorq 125 में 124.79 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है. जो 9.4Ps की पावर और 10.5Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसके फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है. सस्पेंशन के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में गैस फिल्ड हाइड्रोलिक टाइप कॉइल स्प्रिंग शॉक एब्सोर्बर सस्पेंशन दिया गया है. इसमें 12 इंच के टायर्स लगे हैं.इस स्कूटर में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है, जिसमें कई जानकारियां मिलती है. यह एक कनेक्टेड स्कूटर है जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. इसमें 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है. इस स्कूटर का वजन 118 kg है.

Suzuki Burgman Street

सुजुकी Burgman Street एक स्टाइलिश और स्पोर्टी डिजाइन वाला स्कूटर है. इस स्कूटर की कीमत 79,700 रुपये है. स्कूटर में एलईडी हेडलाइट और पोजिशन लैंप, स्टैंडर्ड बॉडी माउंट विंड स्क्रीन, राइडर के लिए फ्लेक्सिबल फुट पोजिशन, सुजुकी ईजी स्टार्ट सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट ऐंड किल और मल्टी-फंक्शनल फीचर्स दिए गए हैं.

बात इंजन की करें तो Burgman Street में 124cc का 4 स्ट्रोक इंजन दिया है और यह सुजुकी ईको परफॉर्मेंस टेक्नॉलजी से लैस है. यह इंजन 8.7PS की पावर और 10Nm टॉर्क जनरेट करता है. खराब रास्तों पर बेहतर राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर लगाये हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें  डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, छोटी विंडस्क्रीन, साइड माउंटेड एग्जॉस्ट, यूएसबी चार्जर, 2-लीटर का ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें सीबीएस (कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) की सुविधा मिलती है. इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है.

यह भी पढ़ें 

अगर खरीदने जा रहे हैं पुरानी कार, तो ये 5 बेहद जरूरी टिप्स आएंगे आपके काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget