एक्सप्लोरर

जब रात में करनी हो लंबी यात्रा, तो इन खास बातों को नजरअंदाज बिलकुल न करें

ड्राइव पर निकलते समय गाडी के सभी टायर्स में हवा का प्रेशर सही रखें, इससे गाड़ी सही चलेगी और रास्ते में कोई दिक्कत नहीं होगी.

नई दिल्लीः अक्सर लोग वीकेंड पर घूमना पसंद करते हैं. ज्यादातर ऑफिसों में शनिवार और रविवार की छुट्टी रहती है जिसकी वजह से लोग शुक्रवार रात को या फिर शनिवार सवेरे-सवेरे निकल जाते हैं. वैसे दिन में तो ठीक है लेकिन रात में लंबी ड्राइव करना सेफ्टी के लिहाज से ठीक नहीं होता. ऐसे में खास बातों का ध्यान रखा जाए तो सफर आरामदायक और सेफ रहेगा.

रात में निकलने से पहले कार चेक करें रात में सफर पर जाने से पहले अपनी कार को ठीक से चैक करें, जैसे हेडलैम्प्स, फोग लैम्प्स, कूलेंट की मात्रा और इंजन ऑयल की मात्रा देखना, आप अपने साथ एक्स्ट्रा इंजन ऑयल और कूलेंट रख सकते हैं.

टायर्स में हवा का प्रेशर सही रखें ड्राइव पर निकलते समय गाडी के सभी टायर्स में हवा का प्रेशर सही रखें, इससे गाड़ी सही चलेगी और रास्ते में कोई दिक्कत नहीं होगी, अगर किसी टायर का वाल्व खराब हो या लीक हो तो उसे ठीक करवा लें. ताकि रास्ते में टायर से हवा न निकले.

स्पीड लिमिट पर ध्यान दें रात में गाड़ी चलाते समय ओवर स्पीड का ध्यान रखें, कोशिश कीजिये कि आपकी गाड़ी की रफ्तार कम हो, इससे आपका कंट्रोल गाड़ी पर बना रहेगा. अक्सर कुछ जगह ऐसी होती हैं जहां काफी अंधेरा होता है और खराब रास्तों का पता नहीं चल पता जिसकी वजह से हादसे हो जाते हैं.

केबिन लाइट बंद रखें रात में ड्राइव करते समय हमेशा केबिन लाइट बंद ही रखें. इससे बाहर की लाइट समझने में दिक्कत नहीं होगी, साथ ही बाहर चलते किसी को भी कार के अंदर बैठे लोगों को अंदर की स्थिति का पता भी नहीं लग सकेगा, सेफ्टी के लिहाज से यह बेहतर है.

सुनसान जगह पर गाड़ी बिलकुल न रोकें रात में हाईवे पर पर गाड़ी चलाते समय किसी सुनसान जगह पर गाड़ी रोकने से बचें, और यदि बहुत जरूरी हो तो आप किसी पेट्रोल पम्प या ढाबे/रेस्टोरेन्ट पर गाड़ी को रोक सकते हैं. गाड़ी रोकते समय पार्किंग इंडिकेटर का इस्तेमाल जरूर करें.

पावरबैंक साथ में रखें आजकल नई कारों में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा आती है, लेकिन रात के सफर के दौरान एक पावर बैंक अपने साथ लेकर चलें, क्योंकि फोन की बैटरी खत्म हो सकती है और जरूरत पड़ने पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget