एक्सप्लोरर

खराब सड़कों के लिए बनी हैं ये खास दमदार बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स

छोटे कस्बों में 100cc से 125cc इंजन वाली बाइक्स का क्रेज काफी ज्यादा है. ख़राब और उबड़-खाबड़ वाले रास्तों पर हल्की बाइक्स को हैंडल करना आसान रहता है.

नई दिल्ली: छोटे कस्बों और गांव में सबसे ज्यादा 100cc से 125cc इंजन वाली बाइक्स का क्रेज काफी ज्यादा है. खराब और उबड़-खाबड़ वाले रास्तों पर हल्की बाइक्स को हैंडल करना आसान रहता है. साथ ही सामान रखने के लिए इनमें उचित सुविधा भी होती है. हम आपको तीन ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जिनको खरीदने के बारे में विचार किया जा सकता है.

Honda Shine

होंडा की शाइन की दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 67,857 रुपये है. कंपनी इस बाइक पर 6 साल की वारंटी का ऑफर दे रही है. यह बाइक अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर है. इस बाइक में 125cc का इंजन लगा है जोकि PGM-FI HET (Honda Eco Technology) से लैस है. यह इंजन 7.9 kw की पावर और 11NM का टॉर्क देता है.

इसके अलावा स्मूथ राइड के लिए इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है, जबकि पहले इसमें सिर्फ 4 स्पीड गियरबॉक्स ही मिलता था. वहीं कंपनी ने इसके व्हीलबेस को 19mm बढ़ाया है जिसकी मदद से सड़क पर स्टेबिलिटी ज्यादा बेहतर बनती है. इतना ही नहीं, इसकी सीट को भी 27mm ज्यादा बढ़ा दिया है, जिससे पीछे बैठने वाले को ज्यादा स्पेस मिल जायेगा. इसके अलावा इसके ग्राउंड क्लेरेंस को 5mm ज्यादा किया है. गांवो और शहरों के लिए यह एक अच्छी बाइक है.

Hero Splendor plus

हीरो मोटोकॉर्प की Splendor+ बाइक काफी पॉपुलर है, कुछ समय पहले कंपनी ने इसे BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया था. Splendor+ BS-6 तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, और बात कीमत की करें तो इसके किक और एलाय व्हील वेरिएंट की कीमत 59,600 रुपये है.

जबकि इसके सेल्फ+ एलाय व्हील वेरिएंट की कीमत 61,900 रुपये है. तो वहीं सेल्फ+एलाय व्हील और i3S वेरिएंट की कीमत 63,110 रुपये रखी है. यह बाइक पर्पल, ग्रे, रेड और रेड-ब्लैक-पर्पल कलर ऑप्शन में मिलती है.

नई Splendor+ 100cc का BS6 इंजन लगा है जोकि  फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. इसके साथ ही इसमें  कंपनी ने इसमें XSens टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है. यह इंजन 8000 RPM पर  7.91 BHP की पावर और 6000 RPM पर 8.05 NM का टॉर्क देता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा है. Splendor+ देश की सबसे भरोसेमंद बाइक्स में से एक है. छोटे कस्बों और गांव के लिए यह एक आदर्श बाइक मानी जाती है.

TVS Radeon

TVS की Radeon एक दमदार बाइक के रूप में मानी जाती है. इसे खास छोटे शहरों और गांवो को ध्यान में रखते हुए बनाया है.इस बाइक में 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है.

यह बाइक Synchronised Braking Technology (SBT) फीचर से लैस है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है. बाइक का व्हील ब्रेस 1265mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है.इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन लगे हैं जबकि रियर में 5 स्टेप अडजस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए हैं. इसकी सीट सॉफ्ट और आरामदायक है जिसकी वजह से बाइक पर लम्बी दूरी तय करने पर कोई दिक्कत नहीं होती.  बाइक की कीमत 58 हजार रुपये से लेकर 65 हजार रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें 

Suzuki Swift facelift हुई लॉन्च, Hyundai की इस कार से होगा मुकाबला

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV और CNG की जंग में कौन है असली बादशाह? जवाब सुनकर चौंक सकते हैं
EV और CNG की जंग में कौन है असली बादशाह? जवाब सुनकर चौंक सकते हैं
BMW की सबसे स्टाइलिश SUV लॉन्च, कीमत और पावर देख बढ़ी इन कंपनियों की टेंशन
BMW की सबसे स्टाइलिश SUV लॉन्च, कीमत और पावर देख बढ़ी इन कंपनियों की टेंशन
अब दुनिया पर राज करेगी Tata Motors, Iveco डील से बदल सकता है पूरा खेल
अब दुनिया पर राज करेगी Tata Motors, Iveco डील से बदल सकता है पूरा खेल
जहां भारत में 100 रुपये से ज्यादा है पेट्रोल, लेकिन इस देश में सिर्फ 2 रुपये लीटर में मिलता है पेट्रोल
जहां भारत में 100 रुपये से ज्यादा है पेट्रोल, लेकिन इस देश में सिर्फ 2 रुपये लीटर में मिलता है पेट्रोल

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
Jai Moondra Profile: राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है इस 'भारतीय' क्रिकेटर की कहानी
राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है कहानी
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
Embed widget