एक्सप्लोरर

डेली ऑफिस जाने के लिए ढूंढ रहे कोई सस्ती-सी कार? ये 5 ऑप्शन्स आपके लिए रहेंगे बेहतर

Affordable Cars For Daily Up Down: अगर आप कम बजट में कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. यहां हम आपको टॉप 5 किफायती कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

अगर आपका बजट 5 लाख रुपये के आसपास है और आप एक नई कार खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत में अभी भी कई ऐसी छोटी कारें मौजूद हैं, जो कम कीमत में अच्छा माइलेज, जरूरी फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती हैं. इन कारों को खासतौर पर मिडिल क्लास परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

Maruti Suzuki Alto K10

मारुति की ऑल्टो K10 देश की सबसे पॉपुलर और ऑल-टाइम बेस्ट-सेलिंग कारों में से एक रही है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपये है, जो इसे भारत की सबसे सस्ती कारों में से एक बनाती है. इस कार में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो न केवल अच्छा पिकअप देता है बल्कि माइलेज के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन करता है. 

Maruti Suzuki S-Presso

अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो छोटी हो, लेकिन दिखने में मिनी SUV जैसी लगे, तो मारुति एस-प्रेसो आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 4.26 लाख रुपये है और इसमें भी 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. यह कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो कॉम्पैक्ट साइज के साथ हाई ग्राउंड क्लीयरेंस चाहते हैं. 

Renault Kwid

रेनॉल्ट क्विड एक ऐसी हैचबैक है जिसने भारत में स्टाइलिश और बजट कार के बीच की खाई को काफी हद तक भर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये है. क्विड अपने अट्रैक्टिव एक्सटीरियर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8-इंच टचस्क्रीन जैसे मॉडर्न फीचर्स के लिए जानी जाती है. इसमें भी 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो अच्छा पावर और माइलेज देता है. क्विड उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो कम बजट में भी फीचर-लोडेड कार की तलाश कर रहे हैं.

Maruti Suzuki Celerio

मारुति सुजुकी सेलेरियो 5 लाख से थोड़ी ऊपर की है, लेकिन अपनी शानदार माइलेज और सीएनजी ऑप्शन के चलते सेलेरियो आज भी सबसे किफायती ऑप्शनों में गिनी जाती है. यह खासकर उन लोगों के लिए बेहतर है जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं और ईंधन खर्च को कम रखना चाहते हैं. इसमें भी वही 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन आता है, लेकिन इसके साथ CNG वैरिएंट भी उपलब्ध है जो बेहद शानदार माइलेज देता है.

Tata Tiago

टाटा टियागो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये हैं और ये एकमात्र ऐसी कार है जो इस बजट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. टियागो में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. इसकी बिल्ड क्वालिटी, ड्यूल एयरबैग्स, ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं.

ये भी पढ़ें:-

सिर्फ 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Tata Tiago, जानिए EMI का क्या रहेगा हिसाब? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', एस जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सामने बैठाकर सुना दीं खरी-खरी
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सुनाईं खरी-खोटी
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: दलित और मुसलमान...कब तक सहेगा अपमान? | Noida Engineer Case | Bareilly | CM Yogi
Mumbai New Mayor: मेयर पर घमासान जारी..Eknath Shinde करेंगे बड़ा पलटवार? | Maharashtra | ABP Report
Trump Tariffs vs Global Markets | Stocks दबाव में, Gold–Silver रिकॉर्ड पर क्यों? | Paisa Live
BJP President: निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin?BJP मुख्यालय से देखिए Chitra Tripathi की रिपोर्ट
Chitra Tripathi: युवा वोटरों को साधने के लिए 'युवा अध्यक्ष' है BJP का मास्टरस्ट्राक! | Nitin Nabin

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', एस जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सामने बैठाकर सुना दीं खरी-खरी
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सुनाईं खरी-खोटी
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
Ear Cleaning Tips: कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
"बारात वापस चली जाएगी भाई" स्टेज पर चढ़ हसीनाओं की तरह ठुमके लगाने लगा दूल्हा- यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget