एक्सप्लोरर

ये हैं भारत की बेस्ट 1000cc पेट्रोल इंजन वाली कारें, कम कीमत और ज्यादा माइलेज का भरोसा

1000cc पेट्रोल इंजन वाली कारें आजकल काफी पॉपुलर हो रही हैं, यहां हम आपको उन चार कारों के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं...

देश में 800cc पेट्रोल इंजन के बाद 1000cc पेट्रोल इंजन की मांग काफी तेजी से बढ़ी है. कीमत में ज्यादा फर्क नहीं है लेकिन परफॉरमेंस में फर्क साफ़ देखने को मिलता है जब आप 800cc इंजन वाली कार के बाद एक 1000 cc इंजन वाली कार चलाते हैं. 1000cc  पेट्रोल इंजन को 1.0L इंजन भी कहते है. तो अगर आप इस इंजन से लैस एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं.

Maruti Suzuki S-Presso

पिछले साल भारत में आई मारुति सुजुकी की S-Presso ने आते ही बाजार में अपनी पकड़ बना ली.बात इंजन की करें तो नई S-Presso में में BS6 कम्प्लायंट 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 67bhp की पावर और 90Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन आता है. S-Presso की कीमत 3.71 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कार में एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं.

 Renault Kwid 1.0L

अपने स्पोर्टी डिजाइन और बढ़िया स्पेस के लिए Renault Kwid काफी पॉपुलर है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 68hp का पावर और 91Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस हैं. एक लीटर में यह कार दिल्ली में इस कार की एक्स शो रूम कीमत 4.42 लाख रुपये से शुरू होती है. एक लीटर में यह 22 किलोमीटर की माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Wagon R 1.0L

वैगन-आर आज भी भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा कार है. यह दो इंजन ऑप्शन में आती है. लेकिन इसका 1.0L पेट्रोल इंजन काफी पॉपुलर है.  यह इंजन 68 PS की पावर देता है. इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और AMT की सुविधा मिलती है. एक लीटर में यह कार 21.79 किलोमीटर की माइलेज देती है. वैगन-आर की एक्स शो रूम कीमत 4.45 लाख रुपये से शुरू होती है.  इस कार का स्पेस इसकी सबसे बड़ी खूबी है.

 Datsun Redi-GO 1.0L

Datsun की रेडी-गो भी एंट्री लेवल सेगमेंट में लोकप्रिय है. इसमें 1.0L का इंजन लगा है जो 68 PS की पावर और 91Nm का टॉर्क देता है. इसकी एक्स शो रूम कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 5 स्पीड AMT की सुविधा दी गई है. एक लीटर में यह कार 22.5 किमी की माइलेज देती है. रेडी-गो का डिजाइन स्पोर्टी है जोकि यूथ को पसंद आएगा. कम बजट में यह अच्छी कार है.

यह भी पढ़ें 

कम बजट में पुरानी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये टिप्स हमेशा रखें याद, होगा आपको फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget