एक्सप्लोरर

Baleno WagonR Recall: बलेनो और वैगन आर को रिकॉल करेगी मारुती, फ्यूल पंप में आई गड़बड़ी

Maruti Suzuki: मारुती सुजुकी ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि इस फैसले से लगभग 16 हजार लोगों पर असर पड़ेगा. इन गाड़ियों के फ्यूल पंप मोटर में गड़बड़ी आई है.

Maruti Suzuki: देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुती सुजुकी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल बलेनो (Baleno) और वैगन आर (WagonR) को रिकॉल करने का फैसला किया है. गाड़ियां वापस मंगाने का यह फैसला फ्यूल पंप मोटर में गड़बड़ी के चलते लिया गया है. मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) ने शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में फाइलिंग के दौरान यह जानकारी दी. इस फैसले का असर लगभग 16000 कस्टमर्स पर पड़ेगा. 

लगभग 16 हजार गाड़ियां लेगी वापस 

मारुती सुजुकी ने शुक्रवार को स्टॉक फाइलिंग में बताया कि उन्हें फ्यूल पंप मोटर में गड़बड़ी का पता चला है. इसके चलते इंजन खराब होने या स्टार्टिंग से जुडी समस्याएं आ सकती हैं. कंपनी के फैसले के अनुसार 11,851 यूनिट बलेनो और 4,190 यूनिट वैगन आर को वापस लिया जाएगा. यह गाड़ियां 30 जुलाई, 2019 से 1 नवंबर, 2019 के दौरान बनाई गई थीं. इस गाड़ियों के मालिक से जल्द ही संपर्क किया जाएगा. इन गाड़ियों के मालिक अपने नजदीकी मारुती सुजुकी शोरूम पर जाकर फ्री में इन पार्ट्स को बदलवा सकेंगे. 

फरवरी, 2024 में मारुती ने बेचीं 1,97,471 गाड़ियां

मारुती सुजुकी के सेल्स आंकड़े फरवरी में भी काफी मजबूत रहे थे. ऑटोमोबाइल कंपनी ने फरवरी, 2024 में 1,97,471 यूनिट बेचीं थीं. सालाना आधार पर यह आंकड़ा 15 फीसदी ज्यादा है. फरवरी, 2023 में कंपनी ने कुल 172,321 गाड़ियां बेचीं थीं. भारत में कंपनी की बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 160,271 यूनिट रही थी. एक साल पहले फरवरी में यही आंकड़ा 147,467 यूनिट रहा था.

2023 के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 2 मॉडल थे बलेनो और वैगन आर

बलेनो और वैगन आर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की टॉप 10 लिस्ट में हमेशा जगह बनाती रहती हैं. साल 2023 के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 2 मॉडल भी यही थे. मारुती बलेनो की बिक्री पिछले साल 2,02,901 यूनिट और वैगन आर की सेल 2,12,340 यूनिट रही थी. फरवरी, 2024 में वैगन आर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी. इसकी 19,412 यूनिट बिकी थीं. इसके अलावा बलेनो की 17,517 गाड़ियां खरीदी गई थीं.

ये भी पढ़ें 

Kia K4 Sedan: किआ ने पेश की K4 सेडान, प्रीमियम लुक देखकर आप भी दे बैठेंगे दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BYD ने पेश की 210 KM रेंज वाली सस्ती EV, खूब हो रही पॉपुलर
BYD ने पेश की 210 KM रेंज वाली सस्ती EV, खूब हो रही पॉपुलर
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
ABS या CBS... बाइक वालों के लिए कौन-सा ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षित?
ABS या CBS... बाइक वालों के लिए कौन-सा ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षित?
6 महीने में RC न हुई ट्रांसफर तो डीलर के नाम होगी गाड़ी, ये है प्रस्ताव
6 महीने में RC न हुई ट्रांसफर तो डीलर के नाम होगी गाड़ी, ये है प्रस्ताव

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget