एक्सप्लोरर

बजाज और ट्रियम्फ ने मिलाए हाथ, भारतीय बाजार में उतारेंगे 2 लाख तक की बाइकें

बजाज जहां भारत की बड़ी बाइक निर्माता कंपनी है वहीं ट्रियम्फ ब्रिटेन की बड़ी बाइक निर्माता कंपनी है. दोनों मिल कर 200 सीसी से लेकर 750 सीसी तक की बाइकें बनाएंगी जिनकी कीमत दो लाख रुपये तक हो सकती है.

अगर आपको बाइकों का शौक है तो ये खबर आपके लिए ही है. बजाज और ट्रियम्फ मिल कर बाइकें बनाएंगी. शुक्रवार को ये घोषणा की गई. बजाज जहां भारत की बड़ी बाइक निर्माता कंपनी है वहीं ट्रियम्फ ब्रिटेन की बड़ी बाइक निर्माता कंपनी है. दोनों मिल कर 200 सीसी से लेकर 750 सीसी तक की बाइकें बनाएंगी जिनकी कीमत दो लाख रुपये तक हो सकती है.

ऑटो सेक्टर के लिए ये एक बड़ी खबर है क्योंकि इससे भारत का बाइक बाजार खासा प्रभावित होगा. ट्रियम्फ को बाइकलवर्स खासा पसंद करते हैं और ऐसे में उसका भारतीय बाजार में आना एक खुशखबरी की तरह है. वहीं ट्रियम्फ के लिए भी ये बड़ा मौका है क्योंकि उसे बड़े वाहन बाजार में एंट्री का मौका मिलेगा और नए ग्राहक उसके साथ जुड़ेंगे.

क्या केएल राहुल बन पाएंगे दूसरे राहुल द्रविड़? कैप्टन विराट कोहली का मानना तो यही है

दोनों दोपहिया निर्माताओं द्वारा एक संयुक्त बयान में कहा गया, "यह भारत में दो लाख रुपये से भी कम मूल्य में शुरू होने वाली आकांक्षात्मक और सस्ती रेंज होगी. यह दुनिया भर में ट्रियम्फ रेंज के लिए एक नया प्रवेश बिंदु होगा और यह सुनिश्चित करेगा कि ट्रियम्फ ग्लोबल मोटरसाइकिल बाजार के महत्वपूर्ण बड़े क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा कर सके और नए ग्राहकों को ब्रांड के लिए आकर्षित कर पाए."

2019 में स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, शाओमी बना नंबर वन ब्रैंड

बयान में कहा गया है कि अन्य प्रमुख विदेशी बाजारों में, जहां ट्रियम्फ वर्तमान में मौजूद नहीं है, वहां बजाज ट्रियम्फ का प्रतिनिधित्व करेगा. इस साझेदारी से एक साथ विकसित की गई मोटरसाइकिलें वर्तमान ट्रियम्फ उत्पाद पोर्टफोलियो में शामिल होंगी और दुनिया भर में ट्रियम्फ के नेतृत्व वाले डीलर नेटवर्क द्वारा बेची जाएंगी.

गौरतलब है कि भारत में बजाज एक बड़ा नाम है और पल्सर व एवेंजर बाइकों के साथ उसने अपना बड़ा बाजार खड़ा कर लिया है. साथ ही बजाज का डीलर नेटवर्क भी काफी मजबूत है जिसके कारण भारत के दूर दराज के इलाकों तक बजाज ने अपनी पहचान बना ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में कार या घर बुक करें? जानें क्या कहता है शास्त्र, दूर करें भ्रम!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget