एक्सप्लोरर

2019 में स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, शाओमी बना नंबर वन ब्रैंड

2019 में भारत में 15.8 करोड़ स्मार्टफोन बेचे गए. ऐसा पहली बार हुआ कि स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया.

2019 में भारत में 15.8 करोड़ स्मार्टफोन बेचे गए. ऐसा पहली बार हुआ कि स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया. इसी के साथ भारत स्मार्टफोन का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है. काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में स्मार्टफोन की शिपमेंट में 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक मिडरेंज के सेगमेंट में बड़ी ग्रोथ दर्ज की गई है. चीनी कंपनियों ने उन यूजर को लुभाने की पूरी कोशिश की जो अपना स्मार्टफोन बदलता चाहते हैं और ऐसा करने में वो सफल भी हुए. बढ़िया फीचर्स वाले फोन के साछ चीनी कंपनियों ने युवाओं का मन जीता. इसके अलावा भारत में ऑनलाइन बिक्री के कारण भी स्मार्टफोन बाजार में बूम आया.

व्हाट्सएप को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो पढ़ें ये खास खबर ताकि कोई लगा ना सके सेंध

रिसर्च के मुताबिक आने वाले वक्त में भारत में स्मार्टफोन की सेल और भी बढ़ने की उम्मीद है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 28 फीसदी मार्केट शेयर के साथ शाओमी टॉप पर रहा है. सैमसंग 21 फीसदी, रियलमी 10 फीसदी और ओप्पो 9 फीसदी भी टॉप ब्रैंड्स की लिस्ट में शामिल रहे.

भारत में शानदार प्रदर्शन के कारण शाओमी ने दुनिया के 10 सबसे अधिक बिकने वाले फोन की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. हालांकि घरेलू मार्केट में शाओमी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा लेकिन दुनिया के दूसरे बाजारों में खास तौर पर भारत में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा.

एमआई के फोन्स पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए किस फोन पर कितनी है छूट

शाओमी यूरोप की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन गई है. यूरोप में शाओमी ने 17 प्रतिशत बाजार पर कब्जा कर लिया है. कंपनी का कहना है कि चूंकि वो स्मार्टफोन के अलावा भी कई डिवाइस बनाती है इसलिए ही वो ये काम कर पाई है.

2014 में शाओमी ने भारत में कदम रखा था और देखते ही देखते वो भारत में नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी बन गई. कंपनी ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी अपने सामान को बेचती है. फोन के अलावा शाओमी टीवी और लगेज आदि बनाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget